ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: इटली पर स्‍कॉटलैंड की आसान जीत

    • इटली को मिला 208 रन का दिया था लक्ष्‍य
    • माइकल लीस्‍क को मिला मैन ऑफ़ द मैच

    कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया मुक़ाबला स्‍कॉटलैंड ने 79 रन से जीत लिया। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो बिलकुल ग़लत साबित हुआ और 20 ओवर में स्‍कॉटलैंड ने धुंआधार बल्‍लेबाजी करते हुए 207 रन बना डाले, जो इस वर्ल्‍ड कप का अब तक का सबसे अधिक स्‍कोर है।

    बैटिंग करने उतरी स्‍कॉटलैंड ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर इटली को पहले ही पस्‍त कर दिया। जॉर्ज मुन्‍से ने ख़तरनाक बल्‍लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा माइकल जोन्‍स ने 37 और मैकमुलेन ने 41 रन की तेज़ पारी खेली। अंतिम ओवर में आए लीस्‍क ने तो 5 गेंदों में ही 2 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 22 रन ठोक डाले।

    इस वर्ल्‍ड कप का सबसे बड़ा लक्ष्‍य 208 रनों का पीछा करने उतरी इटली की शुरूआत कुछ ख़ास नहीं रही और पहले ही गेंद पर अपना विकेट गवां दिया। इटली लगातार अंतराल पर विकेट गिरता रहा। चौथे विकेट के लिए बेन मनेन्‍टी और हैरी मनेन्‍टी के बीच 72 रन की साझेदारी हुई, तो लगा इटली मैच में वापसी कर सकता है, लेकिन साझेदारी के टूटते ही इटली की पारी लड़खड़ा गई और मात्र 134 रन के स्‍कोर पर ऑल आउट हो गई। बेन मनेन्‍टी ने 52 रन की पारी खेली।

    बल्‍लेबाजी की तरह हर ही माइकल लीस्‍क ने गेंदबाजी में भी अपना हुनर दिखाते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए और इस प्रदर्शन के लिए इन्‍हें मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया।

    यह भी पढ़ें:

    ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: अफ़गानिस्‍तान बनाम न्‍यूज़ीलैंड

    More Posts

    NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

    NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

    IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

    इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

    IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

    इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

    पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

    ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

    Send Us A Message