- इटली को मिला 208 रन का दिया था लक्ष्य
- माइकल लीस्क को मिला मैन ऑफ़ द मैच
कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया मुक़ाबला स्कॉटलैंड ने 79 रन से जीत लिया। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो बिलकुल ग़लत साबित हुआ और 20 ओवर में स्कॉटलैंड ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बना डाले, जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे अधिक स्कोर है।
बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर इटली को पहले ही पस्त कर दिया। जॉर्ज मुन्से ने ख़तरनाक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा माइकल जोन्स ने 37 और मैकमुलेन ने 41 रन की तेज़ पारी खेली। अंतिम ओवर में आए लीस्क ने तो 5 गेंदों में ही 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन ठोक डाले।

इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा लक्ष्य 208 रनों का पीछा करने उतरी इटली की शुरूआत कुछ ख़ास नहीं रही और पहले ही गेंद पर अपना विकेट गवां दिया। इटली लगातार अंतराल पर विकेट गिरता रहा। चौथे विकेट के लिए बेन मनेन्टी और हैरी मनेन्टी के बीच 72 रन की साझेदारी हुई, तो लगा इटली मैच में वापसी कर सकता है, लेकिन साझेदारी के टूटते ही इटली की पारी लड़खड़ा गई और मात्र 134 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बेन मनेन्टी ने 52 रन की पारी खेली।
बल्लेबाजी की तरह हर ही माइकल लीस्क ने गेंदबाजी में भी अपना हुनर दिखाते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए और इस प्रदर्शन के लिए इन्हें मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें:



