Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: दो हार के बाद अमेरिका की बड़ी जीत

  • नीदरलैंड को 93 रन से हराया
  • हरमीत को मिले 4 विकेट

चेन्‍नई में खेले गए यूएसए बनाम नीदरलैंड के मुक़ाबले में आख़‍िरकार यूएसए ने अपनी पहली जीत ढूंड ली है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी यूएसए ने शानदार बल्‍लेबाजी का नमूना पेश किया। 27 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद अमेरिकी बल्‍लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 और चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई।

अमेरिका की तरफ़ से मुक्‍कमल्‍ला ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 79 रन बनाए और इनका बख़ूबी साथ दिया शुभम रानजने ने, जिन्‍होंने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेली। यूएसए ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। नीदरलैंड की तरफ़ से बास डी लीडे ने सबसे ज़यादा 3 विकेट लिए।

197 रन के बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की बल्‍लेबाजी कुछ ख़ास नहीं रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिरता रहा, जिससे वह उभर नहीं पाए। कोई भी बल्‍लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाया और पूरी टीम 15.5 ओवरों में 103 रन बनाकर आउट हो गई। हरमीत ने अच्‍छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाली से सबको परेशान करने वाले शादले वैन शल्कविक ने 2.5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। हरमात सिंह को अच्‍छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

यह भर पढें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: वाह ज़िम्‍बाब्‍वे कमाल कर दिया!

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message