Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: कनाडा से हारा मैच जीता यूएई

  • आख़‍िरी दो ओवर मे यूएई ने पलटा मैच
  • कनाडा ने 151 का दिया था लक्ष्‍य

दिल्‍ली में खेले गए कनाडा बनाम यूएई का मैच आख़‍िरी कुछ मिनटों में रोमांच पर पहुंच गया। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फ़ैसला किया और अपने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। हर्ष ठाकेर ने 41 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, वहीं नवनीत धलीवाल ने 34 और श्रेयस मोवा ने 21 रन की पारी खेलकर कनाडा को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में जुनेद सिद्दीकी ने सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लिया।

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और काफ़ी धीमी भी थी। 66 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद कनाडा धीरे-धीरे जीत के पास पहुंच रही थी। इसके बाद 5वें विकेट के लिए ओपरन आर्यांस शर्मा और शोएब ख़ान के बीच 42 गेंदो में 84 रन की निर्णायक साझेदारी हुई। ओपरन आर्यांस शर्मा ने नाबाद 74 रन बनाए, वहीं शोएब ख़ान ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेल यूएई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

एक समय यूएई 16 ओवर में 4 विकेट पर मात्र 95 रन ही बना पाई थी और उसे अंतिम 4 ओवरों में 56 रन बनाने थे। यहां तक कनाडा की जीत पक्‍की लग रही थी, लेकिन इसके बाद शुरू हुई चौकों और छक्‍कों की बरसात और देखते ही देखते यूएई ने इस मैच को 2 गेंद शेष रहते जीत लिया। यूएई का 5वां विकेट 150 के स्‍कोर पर गिरा।

कनाडा की तरफ़ से साद बिन ज़फ़र ने किफ़ायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। जुनेद सिद्दीकी को 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।      

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: वाह ज़िम्‍बाब्‍वे कमाल कर दिया!

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message