- ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी एकबार फिर हुई फ़्लॉप
- पाथुम निशंका ने लगाया शतक
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी सबसे ख़़राब
ICC T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की मुश्क़िले अब बढ़ गई है। पहले ज़िम्बाब्वे और फिर श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसी वर्ल्ड चैंपियन टीम T20 विश्वकप से बाहर हो सकती है। ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ भी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी और 20 ओवर में मात्र 2 विकेट ही ले पाई थी और श्रीलंका के विरुद्ध भी ऑस्ट्रेलिया को विकेट गिराने में दिक्कत हुई और इस मैच में भी 2 विकेट ही ले पाई।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धमाकेदार
कोंलंबो में खेले गए इस मुक़ाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की इच्छा जताई, लेकिन पहले 8 ओवर उसके अच्छे नहीं रहे और ट्रेविस हेड व कप्तान मिचे मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए मात्र 8 ओवर 3 गेंदों में 104 रन की साझेदारी हुई। उसके बाद मैच श्रीलंका के पक्ष मे घूम गया।
अंत में फ़िसला
ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे और टीम जहां एक समय 250 का आंकड़ा देख रही होगी, वो 20 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। ट्रैविस हेड ने शानदार 29 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान मार्श ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए। इसके अलावा टिम डेविड, स्टॉयनिश और ग्रीन सस्ते में निपट गए। मैक्सवैल ((22) और इंग्लिश (27) ने कुछ देर हाथ आज़माए, लेकिन टीम का बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।
गेंदबाजी में 8 ओवर के बाद वापसी करते हुए दुशन हेमंता ने 3 और चमीरा ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा तीक्षणा, वेल्ललागे और मेंडिस को 1-1 विकेट मिला।

निशंका ने जड़ा शतक
181 रन का लक्ष्य पहले बड़ा लग रहा था, लेकिन निशंका और मेंडिस ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे यह मुक़ाबला एकतरफ़ा हो गया और श्रीलंका ने यह मुक़ाबला 18 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया।
निशंका ने तो बल्लेबाजी में कमा ही कर दिया और ऑस्ट्रेलिया के बॉंलिंग अटैक को तहस-नहस कर दिया। निशंका ने 5 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 52 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। कुशल मेंडिस ने इस विश्वकप का लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए 38 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत में रथनाएके ने भी नाबाद 15 गेंदों में 28 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में स्टॉयनिश को ही 2 विकेट मिले। शतकीय पारी के लिए पाथुम निशंका को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें:
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: टॉम बैन्टन ने इंग्लैंड की पार लगाई नैया



