Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: टॉम बैन्‍टन ने इंग्‍लैंड की पार लगाई नैया

  • स्‍कॉटलैंड ने दिया था 152 रन का लक्ष्‍य
  • इंग्‍लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की

स्‍कॉटलैंड का अच्‍छा प्रदर्शन

ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला गया यह मुक़ाबला रोमांचक रहा। स्‍कॉटलैंड ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से इंग्‍लैंड के खेमे में हलचल मचा दी थी, लेकिन टॉम बैन्‍टन ने सधी हुई पारी खेलकर इंग्लैंड को हारने से बचा लिया। टॉस जीतकर इंग्‍लैंड ने पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और स्‍कॉटलैंड को बल्‍लेबाजी में बांधकर रखा।

20 ओवर नहीं खेल पाया स्‍कॉटलैंड

स्‍कॉटलैंड की तरफ़ से बल्‍लेबाजी करते हुए कप्‍तान बेरिंगटन ने 32 गेंदो में 49 रन बनाए। साथ ही माइकल जोन्‍स ने 33, टॉम ब्रूस ने 24 और डेविडसन ने 20 रन का योगदान दिया और पूरी टीम 19 ओवर और 4 गेंद खेल कर 151 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में राशिद ने सबसे ज़्यादा 3, आर्चर ने 2 और डॉसन ने भी 2 विकेट लिए।

स्‍कॉटलैंड ने की कसी हुई गेंदबाजी

152 रन का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड को पहले तो लगा, कि वह आसानी से यह टारगेट हासिल कर लेगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा इंग्‍लैंड की मुश्‍क़‍िले भी बढ़ती गई। 13 रन के स्‍कोर पर ही टीम ने सॉल्‍ट और बटलर का विकेट गवां दिया। इसके बाद टॉम बैन्‍टन और जेकब बेथेल ने 66 रन की साझेदारी कर स्‍कोर को 9.3 ओवर में 79 पहुंचा दिया तो लगा, कि इंग्‍लैंड यहां से अब आराम से जीत जाएगा, लेक‍िन 79 पर बेथेल और 86 के स्‍कोर पर ब्रूक के आउट होने से इंग्लैंड के ऊपर दोबारा संकट मंडराने लगा।

साझेदारी से इंग्‍लैंड संभली

इसके बाद सैम करन ने बैन्‍टन का साथ दिया और स्‍कोर को 132 तक पहुंचाया। सेम करन के आउट होने के बाद विल जैक्‍स आख़‍िरी तक बैन्‍टन के साथ जमें रहे और इंग्‍लैंड को 5 विकेट से जीत दिला दी। इंग्‍लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टॉम बैन्‍टन ने नाबाद 41 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। उनका साथ जेकब बेथेल (32), सैम करन (28) और विल जैक्‍स (16) ने दिया और इंग्‍लैंड को 10 गेंद शेष र‍हते जीत दिला दी।

टॉम बैन्‍टन को मैन ऑफ़ द मैच

स्‍कॉटलैंड ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और मैच में रोमांच बनाए रखा। स्‍कॉटलैंड की तरफ़ से माइकल लीस्‍क ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा मैकमुलेन, करी, व्‍हील और डेविडान को 1-1 विकेट मिला। इंग्‍लैंड की नैया पार लगाने के लिए टॉम बैन्‍टन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।     

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: आयरलैंड ने ओमान के छुड़ाए पसीने, मिली आसान जीत

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message