- श्रीलंका ने 105 रन से जीता मैच
- पवन रथनायके को मिला मैन आफ़ दी मैच
कोलंबो में खेला गया गया श्रीलंका बनाम ओमान मुक़ाबला एकतरफ़ा रहा। टॉस जीत कर ओमान ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह ग़लत साबित हुआ और श्रीलंका ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 225 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए और मैच को ओमान से बहुत दूर कर दिया।
42 रन पर 2 विकट गिर जाने के बाद श्रीलंका ने ज़बरदस्त बल्लेबाजी पेश की और ओमान के गेंदबाजों की गेंदों को चौकों-छक्कों में बदल दिया। कुशल मेंडिस ने 61, पवन रथनायके ने 60 और कप्तान शनाका ने 50 रन की शानदार पारी खेली।

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान कुछ ख़ास नहीं कर पाया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। मोहम्मद नदीम इक़लौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने श्रीलंका गेंदबाजी का जमकर सामना किया और नाबाद 53 रन बनाए। ओमान ने अपने 20 ओवरों में 9 विकेट पर मात्र 120 रन ही बनाए और यह मुक़ाबला 105 रन से हार गए।
गेंदबाजी में चमीरा और तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए। 28 गेंदों में 60 रन बनाने के लिए पवन रथनायके को मैन आफ़ दी मैच मिला।
यह भी पढ़ें:
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर जीता वेस्टइंडीज



