ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: दक्षिण अफ्रीका के आगे नहीं चली कनाडा की गेंदबाजी

  • दक्षिण अफ्रीका ने 57 रन से जीता यह मुक़ाबला
  • लुंगी एनगीडी को मिला मैन ऑफ द मैच

अहमदाबाद में खेले गए इस मुक़ाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दक्षिण अफ्रीका ने फ़ैसले को स्‍वीकार करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवरों में 4 विकेट पर 213 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा कर दिया।

पहले विकेट के लिए मार्करम और डी कॉक ने मात्र 6.5 ओवरों में 70 रन जोड़ दिए। मार्करम ने 59 रन, वहीं रिकेलटन ने 33, मिलर ने 39 और स्‍ट्ब्‍स ने 19 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। 5वें विकेट के लिए डेविड मिलर और स्‍ट्ब्‍स ने 37 गेंदों में नाबाद 75 रन जोड़े। कनाडा की तरफ़ से अंश पटेल ने किफ़ायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी के सामने 214 रनों का लक्ष्‍य कनाडा के लिए कहीं से भी आसान नहीं था और पहले ही गेंद पर लुंगी एनगीडी की गेंद पर अपना पहला विकेट गवां दिया। उसके बाद 6 ओवर ख़त्‍म होते-होते 45 रन के स्‍कोर पर 4 विकेट गवां दिए।

उसके बाद नवनीत धलीवाल और हर्ष ठाकर ने थोड़ा जुझारूपन दिखाया। दोनों ने 52 गेंद पर 69 रनों की साझेदारी की और स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन साझेदारी टूटते ही कनाडा दोबारा उभर नहीं पाई और अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना पाई।

लुंगी एनगीडी ने चार ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट चठकाए, वहीं येन्‍सेन ने 2 विकेट लिए। लुंगी एनगीडी को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़े

रिश्‍तों की डोर कमज़ोर करती डिजिटल दुनिया

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message