- फ़िन ऐलेन का रिकॉर्ड शतक, 9 विकेट से जीता न्यूज़ीलैंड
- बड़े मुक़ाबले में चोकर साबित हुई दक्षिण अफ्रीका
समीफ़ाइनल में फिर चोक कर गई
पूरे टूर्नामेंट में ख़तरनाक दिख रही साउथ अफ्रीका समीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के सामने एक बार फिर चोक कर गई। इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका सबसे बेहतर टीम लग रही थी और इस T20 वर्ल्ड कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। ये इक़लौती टीम थी, जिसने इस विश्वकप में भारत को हराया था। समीफ़ाइनल में आते ही दक्षिण अफ्रीका कमजोर साबित हुई और न्यूज़ीलैंड से बड़ी आसानी से हार गया। वहीं न्यूज़ीलैंड जो पूरे विश्वकप में संघर्ष करता नज़र आया। यह सेमीफ़ाइनल जब शुरू हुआ, तो सब यही सोच रहे थे, कि साउथ अफ्रीका के सामने न्यूज़ीलैंड टिक नहीं पाएगा।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी ख़राब
ईडन गार्डन में खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, जो इस ग्राउंड पर सही निर्णय माना जाता है। अपने निर्णय को सही साबित करते हुए न्यूज़ीलैंड ने शुरू से ही दक्षिण अफ्रीका को दबाव में रखा और ज़बरदस्त शुरुआत की। दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए मैकॉन्ची ने पहले डि कॉक और फिर रिकेल्टन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को दबाव में डाल दिया।

यान्सेन ने मैच में जान फूंका
इसके बाद कप्तान मार्करम और ब्रेविस के बीच 43 रन की साझेदार हुई, लेकिन 55 के स्कोर पर मार्करम का विकेट गिरने से दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर दबाव महसूस करने लगा। एके बाद ब्रेविस व मिलर ने 22 रन की साझेदारी कर पारी को संभालना चाहा, लेकिन 77 के स्कोर पर ही मिलर और ब्रेविस का विकेट गिरने से टीम हार महसूस करने लगी। इसके बाद स्ट्ब्स और यान्सेन ने 73 रन की साझेदारी कर मैच में जान फूंक दी और टीम का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 तक पहुंचाया। यान्सेन ने शानदार 30 गेंदों में 5 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 55 रन बनाए और टीम को इस सेमीफ़ाइनल में बनाए रखा।
न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी कसी रही और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को दबाव में ही रखा। मैकॉन्ची ने 1 ही ओवर में 2 विकेट लेकर शानदार शुरुआती कराने में मदद की। इसके अलावा मैट हेनरी ने 2, रचिन रविंद्र ने 2, लोकी फ़र्गुसन ने 1 और जिम्मी नीशम ने 1 विकेट लिए।

सलामी जोड़ी ने ही ख़त्म कर दिया मैच
170 रन का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड आज अलग अंदाज़ में नज़र आई। पूरे विश्वकप में संघर्ष करते हुए सेमीफ़ाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड आज यह साबित करने उतरी थी, कि वो किसी भी टीम को हराने में सक्षम है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से यह साबित भी कर दिया। सलामी बल्लेबाज फ़िन ऐलेन और टिम सीफ़र्ट की तुफ़ानी बल्लेबाजी के आगे रबाडा, एनगिडी, यान्सेन और बॉस्च जैसे बड़े-बड़े गेंदबाज एक-एक करके उड़ते चले गए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजो ने मात्र 9 औवर और 1 गेंद में 117 रन जड़ दिए और साउथ अफ्रीका को इस विश्वकप को अलविदा करने पर मजबूर कर दिया।
फ़िन ऐलेन का रिकॉर्ड शतक
सीफ़र्ट ने जहां 33 गेंदों में 58 रन बनाए, वहीं फ़िन ऐलेन ने तो ICC T20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड बनाते हुए 33 गेंदों में शतक बनाकर इस मैच को मात्र 12 ओवर और 5 गेंदों में ही ख़त्म कर दिया और 9 विकेट से इस मैच को जीत लिया और ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया।
साउथ अफ्रीका कोई भी गेंदबाज सेमीफ़ाइनल में सफ़ल नहीं हो पाया और मात्र 1 विकेट ही गिरा पाया, वो एकमात्र विकेट रबाडा के नाम रहा। फ़िन ऐलेन रिकॉर्ड 33 गेंदों में शतक बनाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफ़ाइनल
दूसरा सेमीफ़ाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला दमदार होने वाला है। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफ़ानल के लिए जगह बनाई थी। इंग्लैंड भी सुपर 8 में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में पहुंची थी। देखते हैं, कि दूसरे सेमीफ़ाइनल में कौन-सी टीम फ़ाइनल के लिए टिकट बुक करती है।



