- नामीबिया को 8 विकेट से हराया
- बास डी लीडे ने खेली 72 रन की पारी और चटकाए 2 विकेट
पाकिस्तान से लगभग जीता हुआ मैच हार गया नीदरलैंड ICC T20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश में था। दिल्ली में नामीबिया के साथ हुए मुक़ाबले में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया। नीदरलैंड की गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन नामीबिया ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन लगा दिए और नीदरलैंड के सामने 157 रन की चुनौती पेश की।
नामीबिया की तरफ़ से लॉफ़्टी ईटन ने सबसे ज़्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा फ्राइलिंक ने 30 और जेजे स्मिट ने 22 रन की पारी खेली। नीदरलैंड की तरफ़ से गेंदबाजी में वैन बीक और बास डी लीडे को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 157 के लक्ष्य को 7 विकेट से जीत लिया। ओ डाउड के जल्दी आउट होने के बाद माइकल लेविट और बास डी लीडे ने पारी को आगे बढ़ाया। माइकल लेविट 22 के आउट होने के बाद एकरमैन के साथ लीडे ने 70 रन की साझेदारी की और मैच को अपनी तरफ़ मोड़ दिया।
एकरमैन ने 32 रन की पारी खेली। उसके बाद कप्तान एड्वर्ड्स के साथ मिलकर लीडे ने नीदरलैंड को आसान जीत दिला दी। बास डी लीडे ने नाबाद 72 रन की पारी खेली और अपने इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें:



