- इंग्लैंड के पसीने छुड़ाने वाली नेपाल इटली से बूरी तरह हारी
मुंबई में खेले गए इस मुक़ाबले में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और नेपाल को धराशायी कर दिया। नेपाल नूरा 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और मात्र 123 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज इटली की गेंदबाजी का खुलकर सामना नहीं कर पाया। कलुगमागे ने सर्वश्रेष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं बेन मनेन्टी ने 2 विकेट लिए।

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली ने नेपाल की गेंदबाजी पर चौकों और छक्कों की बरसात कर यह लक्ष्य 12 ओवर और 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया। दिलचस्प बात यह है, कि इटली का एक भी विकेट नेपाल के गेंदबाज नहीं गिरा पाए। यह वही नेपाल है, जिसने कुछ दिन पहले इंग्लैंड को लगभग हरा दिया था।
इटली के ओपनर बल्लेबाज जस्टिन मोस्का और एंंथनी मोस्का ने नाबाद 60 और 62 रन की पारी खेली।। कलुगमागे को अच्छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें:
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: धड़कन रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफ़गानिस्तान को हराया



