ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: टॉम बैन्‍टन ने इंग्‍लैंड की पार लगाई नैया

  • स्‍कॉटलैंड ने दिया था 152 रन का लक्ष्‍य
  • इंग्‍लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की

स्‍कॉटलैंड का अच्‍छा प्रदर्शन

ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला गया यह मुक़ाबला रोमांचक रहा। स्‍कॉटलैंड ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से इंग्‍लैंड के खेमे में हलचल मचा दी थी, लेकिन टॉम बैन्‍टन ने सधी हुई पारी खेलकर इंग्लैंड को हारने से बचा लिया। टॉस जीतकर इंग्‍लैंड ने पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और स्‍कॉटलैंड को बल्‍लेबाजी में बांधकर रखा।

20 ओवर नहीं खेल पाया स्‍कॉटलैंड

स्‍कॉटलैंड की तरफ़ से बल्‍लेबाजी करते हुए कप्‍तान बेरिंगटन ने 32 गेंदो में 49 रन बनाए। साथ ही माइकल जोन्‍स ने 33, टॉम ब्रूस ने 24 और डेविडसन ने 20 रन का योगदान दिया और पूरी टीम 19 ओवर और 4 गेंद खेल कर 151 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में राशिद ने सबसे ज़्यादा 3, आर्चर ने 2 और डॉसन ने भी 2 विकेट लिए।

स्‍कॉटलैंड ने की कसी हुई गेंदबाजी

152 रन का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड को पहले तो लगा, कि वह आसानी से यह टारगेट हासिल कर लेगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा इंग्‍लैंड की मुश्‍क़‍िले भी बढ़ती गई। 13 रन के स्‍कोर पर ही टीम ने सॉल्‍ट और बटलर का विकेट गवां दिया। इसके बाद टॉम बैन्‍टन और जेकब बेथेल ने 66 रन की साझेदारी कर स्‍कोर को 9.3 ओवर में 79 पहुंचा दिया तो लगा, कि इंग्‍लैंड यहां से अब आराम से जीत जाएगा, लेक‍िन 79 पर बेथेल और 86 के स्‍कोर पर ब्रूक के आउट होने से इंग्लैंड के ऊपर दोबारा संकट मंडराने लगा।

साझेदारी से इंग्‍लैंड संभली

इसके बाद सैम करन ने बैन्‍टन का साथ दिया और स्‍कोर को 132 तक पहुंचाया। सेम करन के आउट होने के बाद विल जैक्‍स आख़‍िरी तक बैन्‍टन के साथ जमें रहे और इंग्‍लैंड को 5 विकेट से जीत दिला दी। इंग्‍लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टॉम बैन्‍टन ने नाबाद 41 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। उनका साथ जेकब बेथेल (32), सैम करन (28) और विल जैक्‍स (16) ने दिया और इंग्‍लैंड को 10 गेंद शेष र‍हते जीत दिला दी।

टॉम बैन्‍टन को मैन ऑफ़ द मैच

स्‍कॉटलैंड ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और मैच में रोमांच बनाए रखा। स्‍कॉटलैंड की तरफ़ से माइकल लीस्‍क ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा मैकमुलेन, करी, व्‍हील और डेविडान को 1-1 विकेट मिला। इंग्‍लैंड की नैया पार लगाने के लिए टॉम बैन्‍टन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।     

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: आयरलैंड ने ओमान के छुड़ाए पसीने, मिली आसान जीत

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message