- 19 गेंद पर खेली गई 44 रन की पारी के लिए कमिंडु मेंडिस को मिला मैन ऑफ द मैच
कोलंबों में खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप के इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। आयरलैंड ने अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया और श्रीलंका को खुलकर खेलने नहीं दिया और निरंतर अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। कुशल मेंडिस और कंमिडु मेंडिस की सूझबूझ भरी पारी ने श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 163 रन पहुंचा दिया, नहीं तो एक समय लग रहा था, कि टीम 140 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगी।
कुशल मेंडिस का अर्धशतक
कुशल मेंडिस ने शानदार 56 रन की पारी खेली, वहीं कंमिडु मेंडिस ने 19 गेंदों में 4 चौके की मदद से 44 रन ठोक डाले और आयरलैंड को 20 ओवरों में 164 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। डॉक्रेल ने आयरलैंड की तरफ़ से गेंदबाजी में सर्वोच्च प्रदर्शन किया और 4 ओवर में मात्र 17 रंन देकर 2 विकेट चटकाए।

आयरलैंड की धीमी मगर सही शुरुआत
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सधी हुई शुरुआत रही। कप्तान स्टरलिंग कुछ ख़ास नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए, लेकिन एक तरफ़ से रॉस अडेयर और हैरी टेक्टर ने संभल के बल्लेबाजी करते हुए बीच-बीच में चौके भी लगाते रहे। दोनों जब खले रहे थे, तो लगा, कि आयरलैंड इस स्कोर तक पहुंच सकती है।
आख़िरी ओवरों में लड़खड़ाया आयरलैंड
रॉस अडेयर 34 और हैरी टेक्टर 40 के स्कोर पर आउट होने के बाद आयरलैंड प्रेशर में आ गया। टकर और कैम्फ़र ने आयरलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशीश की, लेकिन उनकी पारी भी जल्दी ही समाप्त हो गई। आयरलैंड धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ़ बढ़ रहा था, लेकिन आख़िरी के 6 ओवरों में आयरलैंड लड़खड़ा गया और अंतिम ओवर तक जाते-जाते पूरी पारी 143 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने इस मैच को 20 रनों से जीत लिया।
श्रीलंका की तरफ़ से हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं तीक्षणा ने भी 3 विकेट चटकाए। 19 गेंद पर खेली गई 44 रन की पारी के लिए कमिंडु मेंडिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें:



