- मैच के दिन रात 12:30 बजे तक चलाई जाएंगी मैट्रो
- जारी किया गया ‘विशेष पेपर टिकट’
दिन रात वाले मुक़ाबले के लिए सुविधा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले IPL के डे-नाइट मुक़बलों को ध्यान में रखते गुजरात मेट्रो रेल निगम ने प्रशंसकों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है। अब मैच के दिन 4, 17, 20, 26, 30 अप्रैल और 3 व 12 मई को मैट्रो रात 12:30 बजे तक चलाई जाएंगी।
50 रुपये का पेपर टिकट
इस समय सारिणी के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 50 रुपये का ‘विशेष पेपर टिकट’ जारी किया गया है, जिसे मैच के दिन मेट्रो स्टेशनों से ख़रीदा जा सकता है। बता दें, कि यह ‘विशेष पेपर टिकट’ इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि मैच के दिन रात 10 बजे के बाद नियमित टोकन या क्यूआर टिकट मान्य नहीं होगा और यात्रा के लिए केवल इसी पेपर टिकट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
किस मैट्रो स्टेशन से होगी यात्रा
आईपीएल मैच के दिन गुजरात मेट्रो रेल निगम के आदेश के अनुसार है, यात्री डे-नाइट मैच के दौरान मोटेरा स्टेडियम और साबरमती मेट्रो स्टेशनों से ही मेट्रो का उपयोग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता अपने ही घर में हारा लगातार दूसरा मैच (KKR VS SRH)



