Headlines

⚽🏅FIFA विश्व कप 2026: गोल्डन बॉल से गोल्डन बूट तक, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी विजेताओं की सूची

FIFA विश्व कप 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें। गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव, यंग प्लेयर और मैन ऑफ द मैच किसे मिला, जानिए।
  • स्‍पेन ने 106वे मिनट में किया विजयी गोल
  • अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूकी

स्‍पेन ने अर्जेंटीना को हराकर इतिहास रच दिया। फ़ाइनल में 1-0 से जीत हासिल कर स्‍पेन ने इतिहास का दूसरा FIFA विश्व कप अपने नाम किया। इससे पहले स्‍पेन ने वर्ष 2010 में फ़ाइनल में नीदरलैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। FIFA विश्व कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबले में रोमांच, टेंशन, फ़ाइट और ईमोशन सब देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: FIFA विश्व कप फ़ाइनल 2026: एक्स्ट्रा टाइम में फ़ेरान टोरेस का गोल, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता ख़‍िताब

फ़ेरान टोरेस का वो विजयी गोल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार FIFA विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंची थी, जिसका इरादा लगातार दूसरी बार विश्‍व विजेता बनने का था, लेकिन स्‍पेन के सब्स्टिट्यूट फ़ेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना के इस सपने को धूमिल कर दिया। दोनों ही टीमें 90 मिनट तक गोल करने में सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद एक्‍स्‍ट्रा टाइम के 106वें मिनट में निको विलियम्स के शानदार पास पर फ़ेरान टोरेस ने गोल कर बाज़ी ही पलट दी और इस मैच के हीरो बन गए।  

निराश थे लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी रेफ़री की सि‍टी बजने के बाद काफ़ी निराश और भावुक हो गए। स्‍नेप से 1-0 की हार के बाद उनके आंसू झलक पड़े। वो निराश थे, कि वो अर्जेंटीना को दूसरी बार विश्‍व कप का ख़‍िताब नहीं जीता पाए। लियोनेल मेसी का यह आख़‍िरी विश्‍व कप था, जिसे वो जीत कर जाना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना टूट गया। अर्जेंटीना ने आख़‍िरी लम्‍हों में गोल करने की पूरी कोशि‍श की, लेकिन गेंद गोलपोस्‍ट के अंदर नहीं जा पाई।    

किसको मिला कौन-सा अवॉर्ड?

1) फ्रांसीसी स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ‘गोल्डन बूट’ का पुरस्‍कार मिला। एम्बाप्पे ने इस विश्‍व कप में रिकॉर्ड 10 गोल किए। यही नहीं जहां किलियन एम्बाप्पे अब एक से ज़्यादा विश्‍व कप में सबसे अधि‍क गोल करने वाले खि‍लाड़ी बन गए हैं, वहीं यह उनका यह दूसरा ‘गोल्‍डन बूट’ अवॉर्ड है।

2) किलियन एम्बाप्पे को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए ‘ब्रॉन्‍ज़ बॉल’ भी दिया गया।    

3) लियोनेल मेसी को ‘सिल्‍वर बूट’ का अवॉर्ड मिला। मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में 8 गोल किए।

4) ‘सिल्‍वर बॉल’ का ख़‍िताब भी लियोनेल मेसी के नाम रहा।

5) इंग्‍लैंड के जूड बेलिंघम को ‘ब्रॉन्‍ज़ बूट’ दिया गया, उन्‍होंने विश्‍व कप में 6 गोल किए थे।

6) स्‍पेन के कप्‍तान रॉड्री को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्‍ठ खि‍लाड़ी चुना गया।

7) स्‍पेन के कप्‍तान रॉड्री को ‘गोल्डन बॉल’ का भी अवॉर्ड मिला।

8) फ़ाइनल में विजयी गोल करने वाले फ़ेरान टोरेस को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

9) ‘गोल्डन ग्लव’ अवॉर्ड स्‍पेन के ही उनाई सिमोन को दिया गया।

10) FIFA 2026 में स्‍पेन के ही पाउ कुबारसी को ‘यंग प्लेयर’ का पुरस्‍कार मिला।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message