बोकारो के वेदांता ESL स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जिसके बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है। मृतकों में एक कंपनी का कर्मचारी था, वहीं दूसरा बिज़नेस पार्टनर का श्रमिक था। जहरीली गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, 16 मजदूरों की मौत
कंपनी पर लापरवाही का आरोप
इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों और श्रमिकों ने कंपनी पर सेफ़्टी को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना को लेकर ESL स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। कंपनी मैनेजमेंट के अनुसार, इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी ने आश्वासन दिया है, कि मामले की पूरी जांंच होगी और जांच के आधार पर ही सही कदम उठाए जाएंगे।
जोख़िम में डालकर काम करते हैं मजदूूर
इससे पहले भी छत्तीशगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब ब्लास्ट होने से कई मजदूरों की जान चली गई थी। हादसा इतना भयानक था, कि सभी मजदूर बूरी तरह झुलस गए थे। इस तरह की लापरवाही प्लांट्स में अक्सर देखने को मिलती है, जहां श्रमिकों की सेफ़्टी से जुड़े सवाल उठते रहे हैं। सवाल उठना सही है, क्योंकि मजदूर खुद को जोखिम में डालकर काम करते हैं और दुर्घटना में अपनी जान भी गवांते हैं।






