Headlines

ट्रंप ने H-1B वीजा पर बढ़ाईं पाबंदियां, 1 लाख डॉलर का नियम भी रहेगा जारी

डोनाल्‍ड ट्रंप ने H-1B आवेदनों की जांच और सख्त करने का भी आदेश दिया है।
  • 92 प्रतिशत H-1B रजिस्ट्रेशन में आई कमी
  • अमेरिकी कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर शुुुल्‍कक वाला फैसला 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप सरकार का दावा है, कि इस फैसले के बाद बड़ी IT आउटसोर्सिंग कंपनियों के H-1B रजिस्ट्रेशन में 92 फीसदी की कमी आई है। 

य‍ह भी पढ़ें: Trump vs Media: CNN, MS NOW और Politico पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, व्हाइट हाउस में एंट्री पर लगाई रोक

H-1B वीजा पाबंदियों से अमेरिकी कर्मचारियों को प्राथमिकता

व्हाइट हाउस के अनुसार, इसका मकसद कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों के जरिए अमेरिकी कर्मचारियों की जगह लेने की चलन को रोकना है और ज़्यादा कुशल कर्मचारियों को प्राथमिकता देना है। इसके साथ ही ट्रंप ने H-1B आवेदनों की जांच और सख्त करने का भी आदेश दिया है। अब संबंधित एजेंसियों को यह भी देखना होगा, कि जिस कंपनी ने H-1B कर्मचारी के लिए आवेदन किया है, उसने हाल में अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी की है या ऐसा करने की योजना तो नहीं है। 

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका की जंग ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, होर्मुज संकट से 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

अदालत में मिल रही है चुनौती

इस नीति को अदालती चुनौती भी मिल रही है। एक संघीय अदालत ने शुल्क को गैरकानूनी बताया था और मामला अदालत में विचाराधीन है। बता दें, कि यह शुल्क कुछ नए H-1B आवेदनों पर लागू है और ख़ास तौर पर अमेरिका के बाहर से नए कर्मचारियों को लाने वाली कंपनियों को प्रभावित करता है।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message