लखनऊ विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि “आज ही के दिन 1947 में एक लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप स्वाधीनता प्राप्त हुई

यह भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लाल क़िले से राष्ट्र को किया संबोधित, विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर
ये बलिदान, त्याग, तपस्या का ही परिणाम है, कि आज भारतवासी खुली हवा में स्वाधीनता का एहसास कर पा रहा है। देश के हर कोने में गुलामी के ख़िलाफ़ अलग-अलग समय में संघर्ष और आंदोलन हुए, जो राष्ट्र प्रेम का सबसे बड़ा उदाहरण है।
उन्होंने कहा, कि आज़ादी का मतलब केवल राजनीतिक आज़ादी नहीं है, आज़ादी का मतलब उस अराजकता, पिछड़े पन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से मुक्ति है, जिसके कारण देश लगातार कमजोर होता गया। आज हम सब अपनी आजादी के 79 साल पूरे कर चुके हैं और 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि ये दिन हमें आज़ादी के लक्ष्यों की दिशा लगातार प्रयास और एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए भी प्रेरणा देता है।”






