- गोरखपुर में छठवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में अब हर दिन विकास की नई नींव रखी जाने लगी है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न को साफ़ दर्शाता है। वो कहते है ना, यदि बागडोर सही हाथों में हो तो, विकास दर हमेंशा ऊपर की तरफ़ ही चलता है। जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथों में ली है, तबसे प्रदेश में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 6 लेन फ़्लाईओवर से बदलेगा गोरखपुर का सफर, CM योगी ने दी 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
305 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन
इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में विकास कार्य के सफ़र को आगे बढ़ाते हुए सलेमपुर व भाटपार रानी में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र टूल किट और सहायता राशि का वितरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छठे कल्याण मंडपम को लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने UPTET की चर्चा करते हुए कहा, कि इस बार 13 लाख नौजवानों ने यह परीक्षा पास की है और इनके उज्जल भविष्य के संकेत भी दिए।

अब प्रदेश में ‘एक ज़िला, एक माफ़िया’ नहीं
इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रदेश में विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा, कि अब प्रदेश में ‘एक ज़िला, एक माफ़िया’ नहीं, बल्कि ‘एक ज़िला, एक मेडिकल कॉलेज’ का दौर है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ख़तरा बनने वालों के लिए सिर्फ़ दो ही जगह हैं, जेल या फिर नर्क।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: गोरखपुर को 758 करोड़ की सौगात: CM योगी ने 24 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
अब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कि जिन्हें विकास पसंद नहीं, वो समाज को जाति व भाषा के नाम पर बांटकर माहौल ख़राब करने का काम करना चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि जब भी विपक्ष को मौक़ा मिला उन्होंंने प्रदेश को लूटने का काम किया और अराजकता को फ़ैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा, कि आज यूपी में बिना भेदभाव व डर के त्योहार मनाए जा रहे हैं। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और बेटियां, व्यापारी और ग़रीब सुरक्षित महसूस कर रहा है।






