- दूसरी वस्तुओं के साथ छिपाए गए थे नशीले पदार्थ
- 10,842 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ किए नष्ट
NDPC-ACT 1985 के अंतर्गत जब्त
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) जयपुर ने शहर के विदेशी डाकघर में थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाया गया 1 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर लिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया, कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को 29 पाउच में छिपाकर दूसरी वस्तुओं के साथ मिलाकर छुपाया गया था। गांजे को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPC-ACT) 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत जब्त किया गया है।
एक व्यक्ति गिरफ़्तार
ब्यूरो की मध्य प्रदेश यूनिट ने कंजरदा-मानसा रोड पर एक मोटरसाइकिल से दो पैकेटों में रखी गई 4 किलोग्राम से ज़्यादा की अफ़ीम जब्त की और स्पेशल खुफिया जानकारी के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। मध्य प्रदेश यूनिट ने NDPC-ACT, 1985 के अंतर्गत अधिकृत निपटान प्रक्रिया के माध्यम से जब्त किए गए 10,842 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें: कोटा में पीएम आवास योजना की किस्त पर रिश्वतखोरी, 10 हज़ार लेते संविदाकर्मी गिरफ़्तार; दूसरा आरोपी फ़रार
154 किलोग्राम की अफ़ीम जब्त
यह अभियान मादक पदार्थ निपटान समिति और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि की उपस्थिति में चलाया गया। CBN ने निपटान प्रक्रिया के अंतर्गत जब्त की गई 154 किलोग्राम से अधिक अफ़ीम को नीमच स्थित सरकारी अफ़ीम और एल्कलॉइड कारखाने में जमा कर दिया।






