- तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
- ममता बनर्जी के सामने सुभेंदु अधिकारी की चुनौती
बंगाल में आर-पार की लड़ाई
आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं होने वाला, बल्कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आर-पार की लड़ाई है। पिछले कई महीनों से बंगाल में चल रहे घमासान के बाद यह चुनाव भाजपा के लिए किसी चुनौती कम नहीं है। एसआईआर को लेकर जिस तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल किए, वहीं अदालत तक का दरवाज़ा खटखटाया उसे देखते हुए यह चुनाव अब साख की लड़ाई बन गई है।

भवानीपुर से लड़ेंगी ममता बनर्जी, विपक्ष में सुभेंदु अधिकारी
टीएमसी 2026 विधानसभा चुनाव में 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। बाक़ी की तीन सीट पर दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की उनकी सहयोगी पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) चुनाव लड़ेगी। इसके अंतर्गम पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं, वही भवानीपुर जहां से भारतीय जनता पार्टी के सुभेंदु अधिकारी उनके सामने खड़े हैं, जो ममता बनर्जी के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि पिछले विधानसभी चुनाव में सुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मात दे दी थी। दूसरी तरफ़ नंदीग्राम में एक और घमासान देखने को मिल रहा है, क्योंकि यहां से टीएमसी ने पवित्र कर को चुनावी मैदान में उतारा है, जो बीजेपी को छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए हैं और सुभेंदु अधिकारी के बेहद क़रीबी माने जाते हैं।

टीएमसी को चौथी बार जीत का भरोसा
भाजपा पर तीख़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, कि टीएमसी लगातार चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा किया, कि इस बार तृणमुल कांग्रेस 226 से ज़्यादा सीट जीतकर अपनी जीत का सिलसिला बरक़रार रखेगी। उन्होंने कहा, कि भाजपा पिछली बार के मुक़ाबले कम सीट जीत पाएगी।




List Photo: PBSHABD



