बंगाल विधानसभा चुनाव: TMC से नाराज़ हुआ चुनाव आयोग

पश्‍चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले हर दिन अब नई जंग छ‍िड़ती जा रही है।
  • बिना अनुमति मिल रही है पुलिस सुरक्षा
  • ज़मानत या पैरोल पर बाहर आए नेताओं की हटाई जाए सुरक्षा

चुनाव आयोग से नाराज़ विपक्षी दल

पश्‍चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले हर दिन अब नई जंग छ‍िड़ती जा रही है। टीएमसी जहां बीजेपी पर आरोप का वार कर ही रही, वहीं दूसरी तरफ़ चुनाव आयोग की कार्यशैली से भी नाराज़ है। विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते आइ हैं। अब ख़बर आई है, कि चुनाव आयोग क बार फि‍र टीएमसी से नाराज़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए ली कौन-सी प्रतिज्ञा?

किस बात से नाराज़ हुआ चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 36 नेताओं को मिल रही पुलिस सुरक्षा को लेकर आपत्ति जताई है। इलेक्‍शन कमिशन ने सुरक्षा को पक्षपातपूर्ण बताया है और राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता को दो से तीन दिनों में निष्पक्ष समीक्षा करने का निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

अनुमति के बिना सुरक्षा

चुनाव आयोग का कहना है, कि उनके अनुमति के यह सुरक्षा दी जा रही है। सूत्रों से पता चला है, कि चुनाव घोषणा से पहले 832 टीएमसी नेताओं और 144 अन्य लोगों की सुरक्षा में 2,185 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

चुनाव आयोग के निर्देश

आयोग ने साफ़ किया है, कि आपराधिक मामलों में, जमानत या पैरोल पर बाहर आए नेताओं के अलावा नियमों के विरुद्ध सुरक्षा पाने वाले नेताओं की सुरक्षा हटाई जाए। साथ ही इलेक्‍शन कमिशन ने लंबित गैर-ज़मानती वॉरंट को लागू करने के निर्देश दिए हैं। बंगाल पुलिस द्वारा अनुपालन रिपोर्ट न मिलने से भी आयोग नाराज़ है।

यह भी पढ़ें: क्‍या इस बार बंगाल चुनाव में रुकेगी हिंसा या दोहराया जाएगा इतिहास?

More Posts

बंगाल विधानसभा चुनाव: आयोग ने बंगाल में सहायक मतदान केंद्र बनाने की दी मंजूरी

चुनाव आयोग लगातार बंगाल में निष्‍पक्ष चुनाव करने के लिए प्रयासरत है। बंगाल चुनाव के इतिहास को देखा जाए, तो यहां का चुनावी माहौल कभी शांत नहीं रहा और बंगाल का चुनाव हमेंशा हिंसा की भेंट चढ़ता रहा है।

IPL 2026: पंजाब की किंग बल्‍लेबाजी से चेन्‍नई की लगातार दूसरी हार (CSK VS PBK)

चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) अपने ही मैदान में पंजाब किंग (PBK) से हार गया। चेन्‍नई लगातार अपना दूसरा मैच हार गया है।

बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए ली कौन-सी प्रतिज्ञा?

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच जोर दार टक्‍कर चल रही है। यह टक्‍कर अब संकल्‍प पत्र तक पहुंच गया है। टीएमसी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्‍या बात है इस गाड़ी में!

टाटा की सिएरा इस समय में बाज़ार में अपने ख़ास अंदाज़, फ़ीचर्स और लुक के चलते काफ़ी छाई हुई है।

Send Us A Message