बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपने 13 उम्‍मीदवरों की चौथी सूची

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।
  • 294 में 288 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित
  • बीजेपी में टीएमसी के ख़‍िलाफ़ चार्जशीट जारी की

बीजेपी की चौथी सूची जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। बीजेपी ने इस चौथी सूची में मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार के नामों में बदलाव भी किया है। इस सीट से अब दालिम रॉय चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बागदा से सोमा ठाकुर का नाम शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

Photo: PBSHABD

कांग्रेस के संतोष पाठक अब बीजेपी में

यह सूची इसलिए भी चर्चा में है, क्‍योंकि हाल ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए संतोष पाठक को चौरंगी से मैदान में उतारा है। तीसरी सूची में भी भाजपा ने रत्ना देबनाथ को उम्‍मीदवार बनाया है, जो आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज हत्याकांड की पीड़िता की मां है। नंदीग्राम से भी सुबेंधु अधि‍कारी और ममता बनर्जी आपस में चुनौती पेश करेंगे।  

Photo: PBSHABD

बीजेपी तैयार 288  नाम घोषि‍त

बंगाल की 294 सीटों पर लड़ी लाने वाली चुनाव के तहत बीजेपी ने अबतक 288 विधान क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं अब उसे 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करना बाक़ी है। बीजेपी इस बार पूरी तैयार के साथ चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्‍चिम बंगाल में परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के ख़‍िलाफ़ 15 वर्षो की चार्जशि‍ट ही जारी कर दी। बीजेपी के उम्‍मीदवारों की सूची भी तगड़ी नज़र आ रही है।  

चुनाव आयोग सख्‍़त

बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास देखते हुए चुनाव आयोग इस बार सख़्त है और निस्‍पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़े रुख अपना रहा है। जहां पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे, वहीं पश्चिम बंगाल में इस बार 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, पहले चरण का चुनाव राज्य में 23 अप्रैल को, जबकि दूसरे चरण के अंतर्गत 29 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी। वहीं वोटों की गिनती 4 मई को होगी और परिणाम तय किए जाएंगे।

More Posts

IPL 2026: चेन्‍नई का फ़्लॉप शो, बल्‍लेबाजी धराशायी (CSK VS RR)

अपने पहले ही मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) संघर्ष करता नज़र आया। दूसरी तरफ़ राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी को धराशायी कर दिया।

पश्‍चिम एशिया महासंग्राम की कहानी: अमेरिकी शर्त के बदले ईरान का भी शर्त वॉर

पश्‍चिम एशिया महासंग्राम को एक महीने से ऊपर का समय बीच चुका है, लेकिन युद्ध थमने के बजाए अब हर दिन और भी ख़तरनाक होता जा रहा है।

रांची क्राइम सुपरफ़ास्‍ट: पेट्रोल पंप पर डकैती और रेस्‍टोरेंट में हत्‍याकांड

रांची से दो बड़ी क्राइम की ख़बरे कई दिनों से सुर्खियों में है। रांची पुलिस ने इन दोनों वारदात में कुछ हद तक कामयाबी पाई है।

IPL 2026: रोहित शर्मा का हिटमैन शो, KKR हुआ पस्‍त (MI VS KKR)

रोहित शर्मा की खेली गई पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पूरी तरह पस्‍त कर दिया।

Send Us A Message