ऑस्‍ट्रेलियन ओपन फ़ाइनल 2026: अलकराज के संघर्ष के आगे हारे जोकोविक

  • पहले सेट में हार के बाद की शानदार वापसी
  • 25वें ग्रैंड स्‍लैम से चूके जोकोविक

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन मेन्‍स फ़ाइनल में स्‍पेन के रहने वाले 22 वर्षीय कार्लोस अलकराज, 38 वर्षीय और 24 बार ग्रैंड स्‍लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविक पर भार पड़े। जोकोविक मेलबर्न पार्क में अपना 25वां ग्रैंड स्‍लैम जीतने के इरादे से उतरे थे, लेकिन अलकराज इस मौक़े को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। यह पहली दफ़ा है, जब अलकराज ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन का ख़‍िताब अपने नाम किया है।

क्‍या हुआ फ़ाइनल मुक़ाबले में?

3 घंटे से ज़्यादा चले इस फ़ाइनल मुक़ाबले में चार सेट खेले गए, जिसमें अलकराज ने बाज़ी मार ली। पहले सेट को जोकोविक ने जब 2-6 से जीतकर बढ़त बनाई, तब सबको लगा, कि आज जोकोविक को 25वां ग्रैंड स्‍लैम ख़‍िताब जीतने से रोकना अलकराज के लिए मुश्‍क़‍िल होगा, लेकिन उसके बाद अलकराज ने शानदार वापसी की और टेनिस के इस महान खि‍लाड़ी को वापसी नहीं करने दिया। अगला तीन सेट को 6–2, 6–3 और 7–5 से जीतकर इतिहास रच दिया। अलकराज ने इस ख़‍िताब को जीतकर फ्रेंच ओपन, विंबलडन, ऑस्‍ट्रेलियन ओपन और यूरोप ओपन के चारों ख़ि‍ताब अपने नाम कर लिए हैं।

शनिवार को खेला गया था ऑस्‍ट्रेलियन ओपन का वूमेन्‍स फ़ाइनल

शनिवार को हुए वूमेन्‍स फ़ाइनल मुक़ाबले में रिबाकिना ने सबालेंका को हराकर सबको चौंका दिया था। रिबाकिना पहले राउंड को 6-4 से जीता, वहीं दूसरे राउंड में सबालेंका ने वापसी करते हुए 4-6 से इस सेट को जीता, लेकिन रिबाकिना ने तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के ख़‍िताब को जीत लिया था। वह ऐसा करने वाली कज़ाख़स्‍तान की पहली महिला खि‍लाड़ी हैं।

यह भी पढे़ंं:

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन फ़ाइनल 2026: रिबाकिना ने सबालेंका से किया हिसाब बराबर

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message