- रिबाकिना जीतने वाली कज़ाख़स्तान की पहली महिला खिलाड़ी बनी
- 2023 में भी हुआ था दोनों के बीच फाइनल मैच
कज़ाख़स्तान की एलिना रिबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है। रिबाकिना ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हरा कर सबको चौंका दिया है। इससे पहले साल 2023 में भी दोनों के बीच फाइनल का मुक़ाबला खेला गया था, जहां सबालेंका ने बाज़ी मार ली थी।
कैसा रहा फ़ाइनल मुक़ाबला?
फ़ाइनल मुक़ाबले में रिबाकिना ने पहले राउंड को 6-4 से जीता, वहीं दूसरे राउंड में सबालेंका ने वापसी करते हुए 4-6 से इस सेट को जीता, लेकिन रिबाकिना ने तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के ख़िताब पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज़ करा लिया है। वह कज़ाख़स्तान की पहली महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है।

इससे पहले सेमीफ़ाइनल में रिबाकिना ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-3 और 7-6 से पराजित कर फ़ाइनल में जगह बनाई थी, वहीं सबालेंका ने एलिना स्वितोलिना को 6-2 और 6-3 से हराकर, लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइलन में पहुंची थी। इस मुक़ाबले पर पूरी दुनिया की नज़रें गड़ी हुई थी।
रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स फ़ाइनल
1 फरवरी को ऑस्ट्रलियन ओपन का मेन्स फ़ाइनल खेला जाएगा। यह मुक़ाबला भी काफ़ी तगड़ा होने वाला है। फ़ाइनल में 22 वर्षीय कार्लोस अलकराज का मुक़ाबला 38 वर्ष के अनुभवी नोवाक जोकोविक से होगा। इन दोनों का सेमीफ़ाइनल इतना तगड़ा था, कि दोनों को फ़ाइनल में पहुंचने में चार घंटे से भी ज़्यादा का समय लगा।
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलियन ओपन फ़ाइनल 2026: अलकराज के संघर्ष के आगे हारे जोकोविक



