Headlines

एशिया कप ताइक्वांडो: श्रावस्ती के आशुतोष त्रिपाठी ने जीता गोल्ड, श्रीलंका के खिलाड़ी को हराया

आशुतोष त्रिपाठी ने ताइक्वांडो जीत को कोच व माता-पिता को समर्पित किया।
  • 68 किलोग्राम वर्ग का था मुक़ाबला
  • फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़‍िलाड़ी को हराया

आशुतोष त्रिपाठी ने बढ़ाया देश का मान

आशुतोष त्रिपाठी ने एशिया कप ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर देश का नाम रौशन कर इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश, श्रावस्ती जिले के रहने वाले आशुतोष त्रिपाठी ‘सत्यम’ ने एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। 26 से 28 जून तक गोवा के मापुसा स्थित पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस मुक़ाबले में आशुतोष ने सीनियर पुरुष अंडर-68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के ज़ैद मोहम्‍मद को हराकर यह उपलब्‍धि‍ हासिल की है।

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्वकप: किन बड़े कारणों ने भारत को कर दिया बाहर?

PBSHABD

श्रावस्‍ती ज़ि‍ले में बटी मिठाईयां

इस रोमांचक मुकाबले में आशुतोष ने अपनी तकनीक व आक्रमकता का उदाहरण पेश करते हुए स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। यह देश के लिए गर्व की बात है। श्रावस्‍ती ज़ि‍ले का नाम रौशन करते हुए ताइक्वांडो चैंपियन आशुतोष त्रिपाठी ने कहा, कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने कोच तथा परिवार का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने आगे भी देश के लिए और बड़े पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। आज श्रावस्‍ती में मिठाइयां बांटी जा रही है।  

PBSHABD

कोच को मिला ‘बेस्‍ट कोच’ का सम्‍मान

साथ ही उनके कोच सूर्य प्रकाश पांडये को भी बेस्‍ट कोच का अवॉर्ड मिला है, क्‍योंकि आशुतोष की कामयाबी के पीछे कोच का बहुत बडा़ हाथ रहा है। इस मुक़ाबले में भी वो अंतिम समय तक आशुतोष का हौसला बढ़ाते रहे। आशुतोष ने इस जीत को कोच व माता-पिता को समर्पित किया।     

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message