Headlines

क्या इस सावन आपने सुना अरिजीत सिंह का ये खास गाना? ‘बरखा’ के हर बोल में छिपी है एक कहानी

अरिजीत सिंह का ‘बरखा’ गाना सावन के मौसम में एक अलग एहसास देता है। इरशाद कामिल के बोल और अरिजीत की आवाज़ इस गाने को ख़ास बनाते हैं।
  • आवारापन-2 से अरिजीत सिंह की वापसी की अटकले तेज़
  • अरिजीत ने फ़‍िल्‍मों से लिया था सन्‍यास

अरिजीत सिंह ने जबसे बॉलीवुड से सन्‍यास लिया है, तबसे वो हमेशा से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका एक गाना लॉन्‍च होते ही उनके लाखों-करोड़ों फ़ैन्‍स के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। यह अरिजीत सिंह की आवाज़ का जादू तो हैं ही, मगर इसके परे वो जिस तरह के ज़मीन से जुड़े इंसान हैं, वो उनको महान बनाता है। उनका शांत स्‍वभाव और इतनी बड़ी कामयाबी मिलने के बाद भी उनके साधारण व्‍यक्‍तित्‍व के चलते उनके आज करोड़ों की संख्‍या में फ़ैन्‍स हैं, जो उनके एक गाने का इंतज़ार करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: फ़‍िल्‍मी दुनिया के ख़ामोश अंधेरे को बयां करता अरिजीत सिंह का सन्‍यास

आवारापन-2 में है अरिजीत सिंह का गाना ‘ये आवारापन’

अब तक अपने फ़‍िल्मी करियर में अरिजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं और अपने चाहने वालों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में रि‍लीज़ हुई इमरान हाशमी की चर्चित फ‍िल्‍म आवारापन-2 में अरिजीत सिंह ने ‘ये आवारापन’ गाने में अपनी आवाज़ दी है। इसके बाद फ़ैन्‍स के बीच यह चर्चा होने लगी, कि क्‍या अरिजीत सिंह ने फ़‍िल्‍मों में दोबारा एंट्री कर ली है? पता चला, कि ऐसा कुछ भी नहीं है, अरिजीत सिंह का सन्‍यास बरक़रार है, बल्‍कि उन्‍होंने यह गाना सन्‍यास के ऐलान के पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था। यह गाना उनके पुराने कमिटमेंट का हि‍स्‍सा है। आगे भी अरिजीत सिंह अपने पुराने कमिटमेंट को पूरा करते रहेंगे।

अंतर्मन को छूता है ‘बरखा’ सॉन्‍ग

अरिजीत सिंह का बहुत प्‍यारा इंडिपेंडेंट गाना है, जिसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इस गाने का म्‍यूज़‍िक ख़ुद अरिजीत सिंह ने दिया है, जिसके बोल हैं ‘बरखा’। इस गाने को सावन या बरसात के मौसम में सुनने पर एक अलग ही एहसास होता है। ऊपर से जब गीत इरशाद कामिल ने लिखा हो, तो गाने का अर्थ और रंग दोनों बढ़ जाता है। ‘बरखा’ गाना सुनने के बाद एक जुड़ाव सा महसूस होता है और कुछ पुरानी मीटी व खट्टी यादें ताज़ा हो जाती हैं। दरअसल इस गाने में मर्म छ‍िपा है, जो बीते अनुभवों को बयां करता है और खुशी के पलों की तलाश करता है। यह गाना एक प्रेरणा की तरह भी है।

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने कहा था मै फ‍िर लौटूंगा, ‘रैना’ गाने से की वापसी

फ़ैन्‍स पूछने लगे थे सवाल

कुछ महीने पहले जब सिंगर ने सन्‍यास का ऐलान किया था, तब उनके फ़ैन्‍स यह ख़बर सुनकर हैरान रह गए थे और सवाल करने लगे थे, कि आख़‍िर ऐसा क्‍या हुआ, कि उन्‍होंने इतना बड़ा फ़ैसला लिया है। हालांकि सिंगर ने कहा था, कि वह अपने इंडिपेंडेंट गानों के माध्‍यम से वह अपने चाहने वालों से जुड़े रहेंगे। इसके बाद शेखर रवजि‍यानी के साथ अरिजीत सिंह का पहला इंडिपेंडेंट गाना आया ‘रैना’, जो फ़ैन्‍स के दिलों में छा गया था।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message