नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

सेल्‍टोस की मांग को देखते हुए इस गाड़ी को नए-नए अपडेट्स के साथ बाज़ार में पेश किया जाता रहा है। हाल ही में किआ सेल्‍टोस को एक बार फि‍र नए अवतार में पेश किया गया है।

  • इसकी शुरुआती क़ीमत है 10.99 लाख रुपये
  • इसमें है इंटेलिजेंट कनेक्‍टिविटी जैसे ख़ास फ़ीचर्स

किआ की सबसे बहुचर्चित गाड़ी सेल्‍टोस ने लॉन्‍च के बाद से ही भारतीय बाज़ार में ग्राहकों की पसंद बन गई थी। इसकी मांग को देखते हुए इस गाड़ी को नए-नए अपडेट्स के साथ बाज़ार में पेश किया जाता रहा है। हाल ही में किआ सेल्‍टोस को एक बार फि‍र नए अवतार में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती क़ीमत 10.99 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) है। आइए विस्‍तार से जानते हैं, ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस के फ़ीचर्स के बारे में:

तस्‍वीर: Kia India

नई किआ सेल्‍टोस का इंटीरियर

नई सेल्‍टोस के आकार में बदलाव किया गया है, जिससे इसमें पहले से ज़्यादा स्‍पेस मिलता है। इसमें कमांड-सेंट्रिक ट्रि‍निटी पैनॉरमिक डिस्‍प्‍ले दिया गया है। साथ ही नई सेल्‍टोस में पावर लुम्‍बर के साथ 10 तरीक़े से एड्जस्‍ट होने वाला ड्राइवर सीट, ड्राइवर व यात्रियों के लिए वेन्‍टिलेटेड सीट्स, दो ज़ोन वाला 5-इंच का अडेप्‍टिव टचस्‍क्रीन ऑटोमैटिक टेम्‍रेचर कंट्रोल, 8-स्‍पीकर के साथ बोस प्रीमियम साउंड सिस्‍टम, मूड के अनुसार बदलने वाली 64 रंग की एम्‍बिएंट लाइटिंग, दोहरे रंग का स्‍टीयरिंग, जिसे लेदर से कवर किया गया है और असीमित खुलने वाला पैनॉरमिक सनरूफ़ मौजूद है। इसके अलावा इसमें ड्राइवर सीट और ओआरवीएम्‍स के लिए मेमरी सिस्‍टम, पीछे की सीट्स में कप होल्‍डर्स और सेंटर आर्मरेस्‍ट, स्‍मार्टफ़ोन को चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर की सुविधी दी गई है।

तस्‍वीर: Kia India

इंटेलिजेंट कनेक्‍टिविटी फ़ीचर्स

ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, किआ कनेक्‍ट ऐप के माध्‍यम से रिमोट सीट वेंटिलेशन, ओवर द एयरएयर सॉफ़्टवेयर अपडेट्स, सराउंड व्‍यू मॉनिटर के साथ फ़ाइंड माय कार, एड्वांस टोटल केयर सिस्‍टम और वेलेट मोड के इंटेलिजेंट कनेक्‍टिविटी फ़ीचर्स दिए गए हैं।  

तस्‍वीर: Kia India

ऑल-न्‍यू सेल्‍टोस का बाहरी डिज़ाइन

नई किआ सेल्‍टोस का लुक पहले के मुक़ाबले ज़बरदस्‍त है। सेल्‍टोस का नया लुक इस गाड़ी को सड़क पर चलते समय अलग पहचान देता है। इसमें आगे डार्क गनमेंटल एक्‍सेंट के साथ कमांडिंग किआ डिजिटल टाइगर फ़ेस वाला लुक दिया गया है। साथ ही नई सेल्‍टोस में स्‍ट्राइकिंग स्‍टार मैप एलईडी कनेक्‍टेड टेल लैम्‍प्‍स, आगे हाई क्‍लैरिटी वाले एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, नियॉन ब्रेक कैलिपर्स के साथ 18-इंच के आइकॉनिक स्‍पोर्टी क्रिस्‍टल कट अलॉय वील्‍सवील्‍स दिए गए है। इसके अलावा आइस क्‍यूब एलईडी प्रोजेक्‍शन हेडलैम्‍प्‍स और स्‍टार मैप एलईडी डीआरएल्‍स इस गाड़ी के डिज़ाइन को ख़ास बनाते हैं।    

तस्‍वीर: Kia India

नई किआ सेल्‍टोस में कौन-कौन से हैं इंजन?

ऑल-न्‍यू सेल्‍टोस में तीन प्रकार के इंजन दिए गए हैं। इसमें पहला स्‍मार्ट-र्स्‍टीम 1.5-लीटर का टी-जीडीआई इंजन है, जो 5,500rpm पर 157bhp का पावर और 3,500rpm पर 253Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल व आईवीटी ट्रैंस्‍मिशन का विकल्‍प दिया गया है। दूसरा इसमें स्‍मार्ट-र्स्‍टीम 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 6,300rpm पर 113bhp का पावर और 4,500rpm पर 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल और 7-स्‍पीड ड्यूअल क्‍लच ट्रैंस्‍मिशन का विकल्‍प दियस गया है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर का सीआरडीआई वीजीटी डीज़ल इंजन मौजूद है, जो 4,000rpm पर 114bhp का पावर और 1,500 से 2,750rpm पर 250Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल व 6-स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रैंस्‍मिशन का विकल्‍प दिया गया है।

तस्‍वीर: Kia India

नई किआ सेल्‍टोस के रंग विकल्‍प और वेरीएंट्स

नई किआ सेल्‍टोस HTE, HTE (O), HTK, HTK (O), HTX, HTK (A) और GTX एक्‍सलाइन और GTX (A) एक्‍सलाइन (A) के 8 वेरीएंट्स में बेची जा रही है। यह 10 एकहरे  और दो दोहरे रंग विकल्‍प में मौजूद हैं। इसमें मॉर्निंग हेज़, मैग्‍मा रेड, फ्रॉस्‍ट ब्‍लू और आइवरी सिल्‍वर ग्‍लॉस के चार नए रंग जोड़े गए हैं। साथ ही यह प्‍यूटर ऑलिव, इम्‍पीरियल ब्‍लू, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्‍लैक पर्ल, ग्‍लेशि‍यर वाइट पर्ल और ईक्‍सक्‍लूज‍़‍िव मैट ग्रेफ़ाइट के रंग विकल्‍प में गेची जा रही है। इसके अलावा सेल्‍टोस ग्‍लेशि‍यर वाइटवाइट पर्ल व ऑरोरा ब्‍लैक पर्ल और मैग्‍मा रेड व ऑरोरा ब्‍लैक पर्ल के दो दोहरे रंग में उपलब्‍ध है।

तस्‍वीर: Kia India

सुरक्षा फ़ीचर्स

ग्राहकों की सुरक्षा को ध्‍यान में देखते हुए इसमें 6 एयरबैग्‍स, दिशानिर्देश के साथ पीछे के दृश्‍यों को देखने के लिए व्‍यू कैमरा, साइड पार्किंग सेंसर्स, ऑटो होल्‍ड के साथ इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑल व्‍हील्‍स डिस्‍क ब्रेक्स, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्‍ट कंट्रोल, व्‍हीकल स्‍टेबिलिटी मैनेजमेंट, लेन कीपिंग असिस्‍ट, स्‍टॉप एंड गो के साथ स्‍मार्ट क्रूज़ कंट्रोल, हाईबीम असिस्‍ट, आगे टकराव से बचने के निए वॉर्निंग और क्‍लस्‍टर में ब्लाइंड व्‍यू मॉनिटर जैसे सुरक्षा फ़ीचर्स मौजूद हैं।

तस्‍वीर: Kia India

नई किआ सेल्‍टोस की एक्‍स-शोरूम क़ीमत इस प्रकार है:

इंजन/ ट्रैंस्‍मिशन HTEHTE (O)HTKHTK (O)
1.5 पेट्रोल मैनुअल10.99 लाख रुपये12.09 लाख रुपये13.09 लाख रुपये14.19 लाख रुपये
1.5 पेट्रोल सीवीटी13.39 लाख रुपये14.39 लाख रुपये15.49 लाख रुपये
1.5 पेट्रोल आईएमटी12.89 लाख रुपये13.89 लाख रुपये14.99 लाख रुपये
1.5 पेट्रोल डीसीटी16.29 लाख रुपये
1.5 डीज़ल मैनुअल12.59 लाख रुपये13.69 लाख रुपये14.69 लाख रुपये15.79 लाख रुपये
1.5 डीज़ल ऑटोमैटिक14.99 लाख रुपये15.99 लाख रुपये17.09 लाख रुपये
इंजन/ट्रैंस्‍मिशन HTXHTK (A)GTX / एक्‍स नाइनGTX (A) / एक्‍स लाइन (A)
1.5 पेट्रोल मैनुअल15.59 लाख रुपये16.69 लाख रुपये
1.5 पेट्रोल सीवीटी16.89 लाख रुपये17.99 लाख रुपये18.39 लाख रुपये19.49 लाख रुपये
1.5 पेट्रोल आईएमटी
1.5 पेट्रोल मैनुअल17.69 लाख रुपये18.79 लाख रुपये19.19 लाख रुपये19.99 लाख रुपये
1.5 डीज़ल मैनुअल17.19 लाख रुपये18.29 लाख रुपये
1.5 डीज़ल ऑटोमैटिक18.49 लाख रुपये19.59 लाख रुपये19.79 लाख रुपये19.99 लाख रुपये

किआ सेल्‍टोस की तस्‍वीर: किआ इंडिया

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message