5 राज्यों में चुनावों का हो गया ऐलान: कब होंगे मतदान, कितनी सीटों पर है लड़ाई?

  • पश्‍चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव
  • कुल 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

चुनाव आयोग ने पश्‍चिम बंगाल चुनाव की हलचल के बीच के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों ऐलान कर दिया है। पिछले कई वर्षों से पश्‍चिम बंगाल चुनावों में हिंसा और हत्‍याओं को लेकर सवाल उठते रहें। इसे ध्‍यान में रखते हुए चुनाव आयाग ने इस बार बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है।

कौन-कौन से राज्‍यों में होने है चुनाव?

आने वाले दिनों में चुनावों की कतार सी लगने वाली है और चुनाव का बाज़ीगर कौन होगा इसका पता तो भविष्‍य में ही चल पाएगा। आने वाले दिनों में पश्‍चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव संपन्‍न होंगे।

किस तारिख़ को होंगे चुनाव?

इस बार सबकी नज़र पश्‍चिम बंगाल चुनाव पर है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच आर-पार की लड़ाई है। बंगाल में जहां SIR आने से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी बौख़लाई हुई हैं, वहीं भाजपा इस बार बंगाल में जीत को लेकर पूरे विश्‍वास के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

1. पश्‍चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होनें वाले हैं। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को संपन्‍न होगा।

2. असम में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे।

3. केरल में 9 अप्रैल को चुनाव की तारिख़ तय की गई है।

4. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव संपन्‍न होगा।

5. पुडुचेरी में भी एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव लड़े जाएंगे।

कितनी सीटों पर लड़ा जा रहा है चुनाव?

चुनाव आयोग ने बताया है, कि इन पांचों राज्‍यों में कुल मिलाकर 824 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अंतर्गत कुल 17.4 करोड़ मतदाता आने वाले पांचों राज्‍यों के चुनाव में हिस्‍सा लेने के लिए तैयार है।

1. पश्‍चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पिछले तीन बार से वहां टीएमसी की ही सरकार है।

2. असम में 126 सीटों की लड़ाई लड़ी जाएगी। यहां वर्तमान में भाजपा की ही सरकार है, जिसके मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा है।

3. केरल में 140 सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। यहां के वर्तमान मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन है, जो cpi-m पार्टी से हैं।

4. तमिलनाडु में 234 सीटों की लड़ाई है। यहां एम के स्‍टालिन की पार्टी DMK की सरकार है और भाजपा के लिए यहां जीत पाना बड़ी चुनौती होगी।  

5. पुडुचेरी में 30 मई को वोटिंग होनी है। यहां एन. रंगास्वामी की सरकार है, जो ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) पार्टी से हैं और इन्‍होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है।     

कब होगी वोट की गिनती?

इन 5 राज्‍यों के चुनाव परिणाम 4 मई को साथ आएंगे। यह चुनाव नतीजे काफ़ी रोमांचक होने वाले हैं, ख़ासकर बंगाल चुनाव के परिणाम पर सबकी नज़रें टीकी हुई हैं।

More Posts

पर्यावरण का उदाहरण है लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर: क्‍या है ग्रीन कॉरिडोर और प्रदेश को क्‍या मिलेगा फ़ायदा?

लखनऊ में आजकल ग्रीन कॉरिडोर परियोजना काफ़ी चर्चा में है, जिसे लेकर कहा जा रहा है, कि ‘मुस्‍कुराइए! आप लखनऊ में हैं’।

निसान इंडिया की यात्रा में नए अध्‍याय को जोड़ती ‘निसान ग्रैवाइट’

यह निसान की पहली गाड़ी है, जो मेड-इन-इंडिया से प्रेरित है और निसान मोटर्स इंडिया की पहली पेशकश है।

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

स्‍कोडा ने हाल ही में अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक से पर्दा उठाया था। 2026 स्‍कोडा कुशाक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे पहले के मुक़ाबले स्‍पोर्टी लुक दिया गया है और इसे मॉर्डन लुक में तैयार किया गया है।

Send Us A Message