- पहले सेट में हार के बाद की शानदार वापसी
- 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविक
ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स फ़ाइनल में स्पेन के रहने वाले 22 वर्षीय कार्लोस अलकराज, 38 वर्षीय और 24 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविक पर भार पड़े। जोकोविक मेलबर्न पार्क में अपना 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने के इरादे से उतरे थे, लेकिन अलकराज इस मौक़े को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। यह पहली दफ़ा है, जब अलकराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब अपने नाम किया है।
क्या हुआ फ़ाइनल मुक़ाबले में?
3 घंटे से ज़्यादा चले इस फ़ाइनल मुक़ाबले में चार सेट खेले गए, जिसमें अलकराज ने बाज़ी मार ली। पहले सेट को जोकोविक ने जब 2-6 से जीतकर बढ़त बनाई, तब सबको लगा, कि आज जोकोविक को 25वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने से रोकना अलकराज के लिए मुश्क़िल होगा, लेकिन उसके बाद अलकराज ने शानदार वापसी की और टेनिस के इस महान खिलाड़ी को वापसी नहीं करने दिया। अगला तीन सेट को 6–2, 6–3 और 7–5 से जीतकर इतिहास रच दिया। अलकराज ने इस ख़िताब को जीतकर फ्रेंच ओपन, विंबलडन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूरोप ओपन के चारों ख़िताब अपने नाम कर लिए हैं।

शनिवार को खेला गया था ऑस्ट्रेलियन ओपन का वूमेन्स फ़ाइनल
शनिवार को हुए वूमेन्स फ़ाइनल मुक़ाबले में रिबाकिना ने सबालेंका को हराकर सबको चौंका दिया था। रिबाकिना पहले राउंड को 6-4 से जीता, वहीं दूसरे राउंड में सबालेंका ने वापसी करते हुए 4-6 से इस सेट को जीता, लेकिन रिबाकिना ने तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के ख़िताब को जीत लिया था। वह ऐसा करने वाली कज़ाख़स्तान की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
यह भी पढे़ंं:
ऑस्ट्रेलियन ओपन फ़ाइनल 2026: रिबाकिना ने सबालेंका से किया हिसाब बराबर



