Headlines

सुनेत्रा पवार ने ली अजीत पवार की जगह, बनी पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री

  • महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री बनी
  • प्‍लेन क्रैश होने से अजीत पवार का हुआ था निधन

अजीत पवार की अचानक प्‍लेन क्रैश में निधन के बाद महाराष्‍ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया। उनकी मौत के बाद से महाराष्‍ट्र में यह चर्चा चलने लगी थी, कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कमान अब कौन संभालेगा। ख़बर यहां तक फ़ैल गई थी, कि पवार वाली एनसीपी और उनके चाचा शरद पवार वाली एनसीपी में विलय हो जाएगा। ऐसी भी ख़बरे आई की पार्टी के दिग्‍गज नेता प्रफ़ुल पटेल के हाथ में कमान दी जा सकती है।

प्रश्‍नचिन्ह से उठा पर्दा

इन सारे प्रश्‍नचिन्‍ह से आज पर्दा उठ चुका है। दिवंगत उपमुख्‍यमंत्री अजीत पावर की पत्‍नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्‍ट्र उपमुख्‍यमंत्री की शपथ ले ली है। कल से ही कयास लगाए जा रहे थे, कि पार्टी सुनेत्रा पवार को ही उपमुख्‍यमंत्री बनाने के पक्ष में है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को लेकर कहा, कि ‘एनसीपी जो भी निर्णय लेगी, हमारी पार्टी उसी फ़ैसले के साथ खड़ी रहेगी और भविष्‍य में दोनों पार्टी मिलकर काम करती रहेगी।

शपथ समारोह में कौन-से नेता थे शामिल?

शपथ समारोह में महाराष्‍ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता प्रफ़ल पटेल व सुनील तटकरे के अलावा छगन भुजवल भी मौजूद रहे, जिन्‍होंने सुनेत्रा पवार के उपमुख्‍यमंत्री बनाए जाने पर सहमती जताई थी।

किस विभाग की मिली ज़‍िम्‍मेदारी?

सुनेत्रा पावर को आबकारी, खेल और युवा कल्याण अल्पसंख्यक विकास और औकाफ़ विभाग की ज़‍िम्‍मेदारी सौंपी गई है। बता दे, कि दिवंगत अजित पावर के पास वित्‍त मंत्रालय था, जिसे अब मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री बनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पावर को बधाई दी है और कहा, कि मुझे विश्‍वास है वो अजीत दादा के सपने को पूरा करेंगी और महाराष्‍ट्र की जनता के लिए काम करती रहेंगी। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी उन्‍हें भविष्‍य के लिए बधाई दी है।

28 जनवरी को हुई थी मौत    

अजित पवार 28 जनवरी को बारामती में आगामी पंचायत चुनाव के लिए जनता को संबोधित करने के लिए जा रहे थे, जहां एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उनका चार्टर्ड प्‍लेन क्रैश हो गया था। अजित पवार के अलावा मौजूद सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना की जांच अभी चल रही है।

यह भी पढ़ें:

इतिहास में याद रखी जाएगी 27 तारिख़ और 27 देश, अमेरिका को रास नहीं आई डील

नीट छात्रा की मौत एक रहस्‍य- क्‍यों चुप रही पुलिस?

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message