- महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी
- प्लेन क्रैश होने से अजीत पवार का हुआ था निधन
अजीत पवार की अचानक प्लेन क्रैश में निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया। उनकी मौत के बाद से महाराष्ट्र में यह चर्चा चलने लगी थी, कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कमान अब कौन संभालेगा। ख़बर यहां तक फ़ैल गई थी, कि पवार वाली एनसीपी और उनके चाचा शरद पवार वाली एनसीपी में विलय हो जाएगा। ऐसी भी ख़बरे आई की पार्टी के दिग्गज नेता प्रफ़ुल पटेल के हाथ में कमान दी जा सकती है।
प्रश्नचिन्ह से उठा पर्दा
इन सारे प्रश्नचिन्ह से आज पर्दा उठ चुका है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पावर की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। कल से ही कयास लगाए जा रहे थे, कि पार्टी सुनेत्रा पवार को ही उपमुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को लेकर कहा, कि ‘एनसीपी जो भी निर्णय लेगी, हमारी पार्टी उसी फ़ैसले के साथ खड़ी रहेगी और भविष्य में दोनों पार्टी मिलकर काम करती रहेगी।
शपथ समारोह में कौन-से नेता थे शामिल?
शपथ समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफ़ल पटेल व सुनील तटकरे के अलावा छगन भुजवल भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमती जताई थी।
किस विभाग की मिली ज़िम्मेदारी?
सुनेत्रा पावर को आबकारी, खेल और युवा कल्याण अल्पसंख्यक विकास और औकाफ़ विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बता दे, कि दिवंगत अजित पावर के पास वित्त मंत्रालय था, जिसे अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पावर को बधाई दी है और कहा, कि मुझे विश्वास है वो अजीत दादा के सपने को पूरा करेंगी और महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करती रहेंगी। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी है।
28 जनवरी को हुई थी मौत
अजित पवार 28 जनवरी को बारामती में आगामी पंचायत चुनाव के लिए जनता को संबोधित करने के लिए जा रहे थे, जहां एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था। अजित पवार के अलावा मौजूद सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना की जांच अभी चल रही है।
यह भी पढ़ें:
इतिहास में याद रखी जाएगी 27 तारिख़ और 27 देश, अमेरिका को रास नहीं आई डील



