Headlines

दक्षिण भारतीय सिनेमा को बड़ा झटका, महान अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी के निधन से 7 दशक के सिनेमाई सफ़र का अंत।
  • 1950 में की फिल्मी करियर की शुरुआत
  • 400 से अधिक फ‍िल्‍मों में किया काम

दक्षि‍ण भारत की महान अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। सौकार जानकी काफ़ी लंबे समय से बिमार चल रही थी। वो चेन्‍नई के कापेरी अस्‍पताल में भर्ती थीं और ICU में थी।   

सौकार जानकी ने तेलुगू फि‍ल्‍म से की शुरुआत

सौकार जानकी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में लगभग 400 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने वर्ष 1950 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फ‍िल्‍म शावुकारू थी, जो एक तेलुगू फ‍िल्‍म थी।

पद्म श्री से सम्‍मानित सौकार जानकी

सौकार जानकी ने तेलुगू, मलयालम, कन्‍नड़ और तमिल भाषाओं की फिल्‍मों में काम किया। सौकार जानकी ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था। फ‍िल्‍मों में उनके महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए उन्‍हें पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया था। इसके अलावा उन्‍हें फिल्मफेयर लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड, दो नंदी अवार्ड और एक कलाइमामणि अवार्ड से भी सम्‍मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी सूची, जानिए किसे मिला कौन सा सम्मान

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message