Headlines

अभि‍नेता राजपाल यादव को मिली ज़मानत, मगर कुछ शर्ते लागू हैं

  • 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद मिली अंतरिम ज़मानत
  • त‍िहाड़ जेल में बंद थे अभिनेता

राजपाल यादव को कोर्ट से बड़ी राहत

आख़‍िरकार राजपाल यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। इस हास्‍य अभि‍नेता को कोर्ट ने अं‍तरिम जमानत दे दी है। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 5 फ़रवरी से ही तिहाड़ जेल में बंद थे और वो भी बिना वीआईपी सुविधा के। क़रीब 12 दिन जेल में रहने के बाद वह जेल से बाहर आए हैं। कोर्ट ने ज़मानत याचिका पर पहले ही शर्त रखी थी, कि अभिनेता को तभी ज़मानत मिल पाएगी, जब वह पहले 1.5 करोड़ रुपये जमा करें। शर्त के अनुसार 1.5 करोड़ रुपये जमा किए और उन्‍हें अंतरिम ज़मानत मिल गई है, लेकिन 18 मार्च को उन्‍हें दोबारा कोर्ट में हाज़‍िर होना होगा। इससे पहले भी राजपाल यादव ने 75 लाख रुपये जमा किए थे।  

क्‍यों गए थे तिहाड़ जेल?

बात साल 2010 की है, जब राजपाल यादव ने ‘अता पता लापता’ प्रोजेक्‍ट पर काम करना शुरू किया था। इस फ़‍िल्‍म को बनाने के लिए उन्‍होने 5 करोड़ रुपये कर्ज़ लिए थे। इस फ़‍िल्‍म को बनाने में 11 करोड़ रुपये लगे थे। 2012 को प्रदर्शि‍त हुई यह फ़ि‍ल्‍म कुछ कमाल नहीं कर पाई और बूरी तरह पिट गई। राजपाल यादव इस रक़म को चुका नहीं पाए और धीरे-धीरे वह रक़म ब्‍याज सहित 9 करोड़ पहुंच गया। कर्ज़ देने वाली कंपनी ने उन पर चेक बाउंस का केश कर दिया, जिसके चलते दिल्‍ली हाईकोर्ट ने उन्‍हें 4 फ़रवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को कहा था। इससे पहले 2018 में भी वो जेल गए थे, लेकिन उन्‍हें ज़मानत मिल गई थी। इस बार कोर्ट ने उनकी ज़मानत शचिका ख़ारिज कर तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को कहा थाा।

कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दी ज़मानत

राजपाल यादव को ऐसे ही अंतरिम ज़ामनत नहीं मिली, बल्‍कि उनके साने दिल्‍ली हाईकोर्ट ने कुछ शर्तें रखी है। राजपाल यादव को अभी फ़‍िलहाल 18 मार्च तक की ज़मानत मिल पाई है क्‍योंकि उनकी भतीजी की शादी है।  दिल्‍ली हाईकोर्ट ने कहा, कि अभि‍नेता को अपना पासपोर्ट सौंपना होगा, वो बिना बताए देश को छोड़ कर नहीं जा सकते और आगे की प्रक्रिया में उन्‍हें सहयोग देना होगा।   

राजपाल यादव को मिला फ़‍िल्‍म इंडस्‍ट्री का साथ

राजपाल यादव को संकट में देखकर फ़‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के बड़े-बड़े नाम दनके समर्थन में आगे आए और जिससे जितना हो सका उनकी मदद की है। इसमें सबसे पहले सोनू सूद और उसके बाद सलमान ख़ान, अजय देवगन, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, वरुण धवन, मीका सिंह, गुरु रंधावा, केआरके, इंद्रजीत सिंह और गुरमीत चौधरी जैसे नाम सामने आए, जिनके योगदान से 1.5 करोड़ रुपये जमा हो पाए और अभि‍नेता को ज़ामानत मिल पाई।      

राजपाल यादव की आगामी फ़िल्‍में

राजपाल यादव और प्रि‍यदर्शन का रिश्‍ता बहुत पुराना है। राजपाल यादव ने प्रि‍यदर्शन की कई सारी मूवी में काम किया है और अब दोनों की जोड़ी एक बार फ‍िर बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। प्रि‍यदर्शन की ‘भूत बंगला’ में राजपाल यादव अभि‍नय करते दिखेंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल में लोगों को हंसाते नज़र आएंगे।    

यह भी पढ़ें:

राजपाल यादव: ये फ़‍िल्‍मी दुनिया है, जैसी दिखती है, वैसी है नहीं

फ़‍िल्‍मी दुनिया के ख़ामोश अंधेरे को बयां करता अरिजीत सिंह का सन्‍यास

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message