NASA ‘आर्टेमिस II’ मिशन लॉन्च के लिए तैयार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आज अपने 'आर्टेमिस II' मिशन के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
  • चंद्रमा पर जाएंगे इंसान
  • इस मिशन को भविष्‍य के लि‍ए महत्‍वपूर्ण

कैनेडी स्पेस सेंटर से होगा लॉन्च

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) आज अपने ‘आर्टेमिस II’ मिशन के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें, कि ‘आर्टेमिस II’ मिशन आज कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। नासा के अधिकारियों के अनुसार, लॉन्च पैड पर मौजूद विशाल मून रॉकेट सही तरीक़े से काम कर रहा है और लॉन्च के लिए मौसम विभाग ने भी पहले ही हरी झंडी दे दी है।

क्‍यों ख़ास है यह मिशन?

आर्टेमिस कार्यक्रम इसलिए ख़ास है, क्‍योंकि यह ऐसा पहला मिशन बनने जा रहा है, जिसमें इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। आर्टेमिस मिशन के अं‍तर्गत 4 अंतरिक्ष यात्री लगभग 10 दिन की यात्रा पर चंद्रमा पर जाएंगे, जहां ये 4 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों तरफ़ चक्‍कर लगाएंगे। ‘आर्टेमिस II’ मिशन इसलिए भी ख़ास है, क्योंकि वर्ष 1972 के अपोलो कार्यक्रम के यह पहला मौक़ा है, जब इंसान पहली बार लो-अर्थ ऑर्बिट से बाहर (पृथ्वी की निचली कक्षा से दूर) यात्रा करने जा रह हैं।

Photo: Wikimedia

कौन से चार यात्री करेंगे यात्रा?

इस मिशन के लिए इन 4 यात्रियों का नाम शामिल है:

1) रीड वाइसमैन (नासा)

2) विक्टर ग्लोवर (नासा)

3) क्रिस्टीना कोच (नासा)

4) जेरेमी हैनसेन (कनाडाई अंतरिक्ष यात्री)

कौन-से अहम सिस्‍टम का होगा परिक्षण?

‘आर्टेमिस II’ मिशन में कई अहम सिस्टम का भी परीक्षण किया जाने वाला है। इसके तहत आपातकालीन प्रक्रियाएं, रेडिएशन से सुरक्षा और लेजर आधारित एडवांस कम्युनिकेशन तक़नीक का परिक्षण किया जाएगा।

भविष्‍य के लिए क्‍यों महत्‍वपूर्ण?

यह मिशन भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्‍योंकि पिछले कई वर्षों से जैसे चंद्रमा से जुड़ी हर जानकारी और मानव मिशन को लेकर कई देश लगातार प्रयासरत हैं। इस मिशन की सफ़लता के बाद मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी।

More Posts

IPL 2026: पंजाब की रोमांचक जीत में चमके कूपर कॉनॉली (PBK VS GT)

इस आईपीएल में यह पहला ऐसा मैच रहा, जो रोमांच से भरा रहा और बल्‍लेबाजी से ज़्यादा गेंदबाजी हावी रही, लेकिन कूपर कॉनॉली की सूझबूझ बल्‍लेबाजी के चलते पंजाब ने गुजरात को मात दे दी।

बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी में शामिल हुआ टेनिस का स्‍टार खिलाड़ी

पश्‍चिम बंगाल के चुनाव में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। टीएमसी और बीजेपी के बीच की सियासी जंग बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी भी अब इस चुनावी लड़ाई में कूइ गई है

1 अप्रैल नहीं अब इस तारिख़ तक कर सकते हैं अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन आवेदन

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपने 13 उम्‍मीदवरों की चौथी सूची

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

Send Us A Message