Headlines

अपना ही किला नहीं बचा पाई ममता बनर्जी, भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी का विजय तिलक‍

15 वर्षों के बाद आख़‍िर जनता ने डर और भय से आगे निकलकर यह बताया, कि अब ममता बनर्जी नहीं, बल्‍कि एक ऐसा शासन चाहिए
  • 15 हजार वोटों से जीते सुवेंदु अधिकारी
  • भवानीपुर ममता बनर्जी माना जाता है गढ़

बंगाल की नई सुबह

बंगाल की राजनीति में आख़‍िरकार वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। इसे बंगाल की नई सुबह के रूप में देखा जा रहा है। एक ऐसी सुबह जहां अब TMC का राज नहीं होगा। 15 वर्षों के बाद आख़‍िर जनता ने डर और भय से आगे निकलकर यह बताया, कि अब ममता बनर्जी नहीं, बल्‍कि एक ऐसा शासन चाहिए, जो बंगाल को हिंसा और गुंडाराज से बाहर निकालकर विकास और समृद्धि‍ की ओर ले जाए।

तुष्‍टिकरण की राजनीति नहीं, अब विकास चाहिए

तुष्‍टिकरण की राजनीति करने वाली ममता बनर्जी को बंगाल की जनता ने आख़‍िरकार 15 वर्षों के शासन के बाद बाहर का रास्‍ता दिखाया दिया है। यह इतना आसान नहीं था, लोग TMC के डर से वोट नहीं देने जाते थे या इस भय से, कि TMC के गुंडे उन्‍हें छोड़ेंगे नहीं, इसलिए TMC को वोट देते थे। कहते हैं, कि पानी जब सर से ऊपर आ जाता है, तब बदलाव होना निश्‍चित है और वहीं हुआ। TMC के नेता घमंड में इतना चूर थे, कि उन्‍हें कभी नहीं लगता था, कि हम कभी भी हार सकते हैं। भले ही उन्‍होंने बंगाल के लिए कुछ नहीं किया हो।

सुवेंदु अधिकारी ने ममता के घर में जाकर दी शिकस्‍त

पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को क़रीब 2 हज़ार वोट से हराया था। इस बार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही घर भवानीपुर में जाके शि‍कस्‍त दी है। यह हार ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ी हार है। यह ऐसी हार है, जिसे पचा पाना उनके लिए मुश्‍क़‍िल है। भवानीपुर की हार यह बताता है, कि बंगाल की जनता ममता सरकार से कितना उब चुके थी और वो इस बार परिवर्तन चाहते थे और उन्‍होंने ममता सरकार के भय के आगे वोट को प्राथमिकता दी और परिवर्तन कर डाला।  

सुवेंदु अधिकारी की 15 हज़ार के अंतर से जीत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से 15,114 वोटों के अंतर से हार गई हैं। इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,349 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के अलावा अपनी दूसरी सीट नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की है।

More Posts

आख़‍िर हो ही गया वाइटवॉश, इंग्‍लैंड से 4-0 से T20 सीरीज़ हारी भारत

इंग्‍लैंड जैसी कंडीशन में यह खि‍लाड़ी जूझते नज़र आए। इससे साफ़ पता चलता है, कि आज के दौर में IPL मात्र मनोरंजन बनकर रह गया है, जहां फ्लैट पिचों पर 20 ओवर में 300 रन भी सेफ़ नहीं लगते।

अर्श से फ़र्श पर TMC: कौन हैं वो 3 पूर्व राज्यसभा सांसद, जिन्होंने थामा भाजपा का दामन?

इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है, कि आज TMC में बग़ावत का दौर है। वही ममता बनर्जी, जि‍नका फ़ैसला पत्‍थर की लकीर माना जाता था, आज उनके फ़ैसलों का कोई मान नहीं रहा।

बारुईपुर गैंगरेप केस: इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात, बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

ज़रूरी है, कि लोगों के अंदर हमारे क़ानून व्‍यवस्‍था और न्‍यायपलिका का डर हो। तब जाकर विकसित सोच को सही मायने में परिभाषित किया जा सकेगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मंदिर में दानराशि की गिनती में लगे कितने कर्मचारियों ने दिया इस्तीफ़ा?

तीनों आरोपियो ने ना सिर्फ़ दान के पैसे बांटे जाने की बात स्‍वीकार की, बल्‍कि ऐसे-ऐसे खुलासे किए, कि भक्‍ति व आस्‍था कलंकित हो जाए।

Send Us A Message