नहीं रहे महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार, प्‍लेन क्रैश में हुई मौत

  • प्‍लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत
  • मुंबई से जा रहे थे बारामती

सुबह 9 बजे के आसापास महाराष्‍ट्र से एक दुखभरी ख़बर सामने आई, जिसमें बताया गया, कि महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पावर की प्‍लेन क्रैश में मौत हो गई है। अजित पवार सुबह 8 बजे मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां क़रीब सुबह 8:45 बजे उनका चार्टर्ड प्‍लेन क्रैश हो गया। पवार बारामती में आगामी पंचायत चुनाव के लिए जनता को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।

मिली ख़बर के अनुसार, लैंडिंग के वक़्त अचानक उनके प्‍लेन में ख़राबी आ गई और प्‍लेन क्रैंश होते ही उसमें आग लग गई। अजित पवार के साथ-साथ पायलट के अलावा चार लोग मौजूद थे, जिसमें सभी की मौत हो गई है। यह राजनीति जगत के लिए बेहद दुख की ख़बर है और अजित पावर के क़रीबी और उनके कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

यह दुर्घटना कैसे हुई है अभी इसका तथ्‍य सामने नहीं आया है। विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो (एएआईबी) अभी इस घटना की जांच कर रही है। इस बीच महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणविस बारामती पहुंचे और 3 दिन की राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही स्‍कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है। अजित पावर का अंतिम संस्‍कार कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

यह भी पढ़े:

सुनेत्रा पवार ने ली अजीत पवार की जगह, बनी पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message