- 6 विकेट से जीता दिल्ली
- समीर रिज़वी को मिला मैन ऑफ़ द मैच
IPL का एक और रोमांचक मैच जहां गेदबाज रहे हावी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG VC DC का मैच रोमांच से भरा रहा। पंजाब और गुजरात की तरह इस मैच में भी धड़कने ऊपर-नीचे होती रही। इस मैच में तो 142 का ही लक्ष्य मिला था, लेकिन इस लक्ष्य तक पहुंचना दिल्ली के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। समीर रिज़वी की 70 रन की पारी दिल्ली को बचा ले गई।
141 पर सिमटी लखनऊ
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) अपने 20 ओवर में 141 रन ही बना पाया। लखनऊ के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए, जिससे चलते वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया। कप्तान रिषभ पंत सस्ते में आउट हो गए। दिल्ली की तरफ़ से मिचेल मार्श और अब्दुल समद ने कुछ खुल कर बल्लेबाजी की। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाया। मार्श ने 38 और समद ने 36 रन की पारी खेली, जिसकी वजह से लखनऊ 141 के स्कोर तक पहुंच पाई। लखनऊ पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में सिमट गई।
दिल्ली की गेंदबाजी सटीक रही और लुंगी एनगिडी और नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदिप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

समीर रिज़वी की कमाल पारी
जहां IPL में 200 रन भी अब कम लगते हों ऐसे में 142 का लक्ष्य बहुत ज़्यादा नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दिल्ली को इस लक्ष्य तक पहुंचने में बड़ी मशक़्क़त करनी पड़ी। एक समय जब दिल्ली का स्कोर 26 पर 4 था, तब लगा, कि लखनऊ इस मैच में बाज़ी मार जाएगा, लेकिन समीर रिज़वी ने कमाल की पारी खेली और 47 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए और दिल्ली की नैया पार लगा गए। रिज़वी का बख़ूबी साथ दिया अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्ट्ब्स ने जिन्होनें नाबाद 39 रन कर सकारात्मक पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 119 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली का 26 पर 4 विकेट गिरने के बाद कोई विकेट नहीं गिरा। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पाथुम निशांक 1 और केएल राहुत पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। नितिश राणा ने 15 रन की पारी खेली।
लखनऊ की गेंदबाजी भी रही शानदार
लखनऊ की गेंदबाजी खेलना दिल्ली के लिए आसान नहीं था और यदि एक-दो विकेट और मिल जाते तो परिणाम कुछ और हो सकता था। वापसी कर रहे मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। साथ ही प्रिंस यादव ने 2 और मोहसिन खान को 1 विकेट मिला। समीर रिज़वी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।



