Headlines

जोरहाट में दर्दनाक हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

यह हादसा जोरहाट के रोवरिया स्थित एयरफ़ोर्स स्टेशन पर हुआ।
  • लैंडिंग के दौरान हुआ AN-32 विमान हादसा
  • दुर्घटना में 5 एयर वॉरियर्स हुए शहीद

AN-32 हुआ दुर्घटनाग्रस्‍त

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शि‍कार हो गया। इस दुखद घटना में देश के 5 एयर वॉरियर्स स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शहीद हो गए। यह घटना शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

File Photo: (IANS/X/@IAF_MCC)

कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी का गठन

यह हादसा जोरहाट के रोवरिया स्थित एयरफ़ोर्स स्टेशन पर हुआ। वायुसेना ने इस बेहद दुखद घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी का गठन का किया है, जो हादसे के कारणों की पूरी जांच करेगी। फिलहाल इस दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के लिए घटना स्‍थल को सील कर दिया गया है। हादसे के वक़्त AN-32 दो भागों में बंट गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विमान हादसे पर शोक जताते हुए कहा, कि “असम के जोरहाट में AN-32 हादसे में 5 एयर वॉरियर्स के निधन से दुख हुआ है। देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।”

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message