- 5 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका
- सिकंदर रज़ा ने बनाए 73 रन
कप्तान सिकंदर रज़ा का बल्ला जमकर बोला
दिल्ली में खेले गए सुपर 8 के मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना ज़िम्बाब्वे से था। लगा, कि यह मैच एकतरफ़ा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भले ही दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीत गया, लेकिन ज़िम्बाब्वे डट कर उनका सामना कर रहा था।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम से कप्तान सिकंदर रज़ा का बल्ला जमकर बोला। और उन्होंने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 43 गेंदों में 73 रन बनाए। इसके अलावा मडांडे ने 26 रन की पारी खेली और ज़िम्बाब्वे का स्कोर 7 विकेट पर 153 तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी अच्छी रही और सभी गेंदबाजों ने किफ़ायती गेंदबाजी की। मफाका ने 2, एनगिडी ने 1, नॉर्किए ने 1, बॉस्च ने 2 और लिन्डे ने 1 विकेट लिए।

आसान नहीं था लक्ष्य का पीछा
154 रन का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम के लिए बेहद आसान लग रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ज़िम्बाब्वे की तरफ़ से गेंदबाजी की शुरुआत कप्तान रज़ा नेकी और उन्होंने अपने पहले 2 ओवर में ही डि कॉक और कप्तान मार्करम को पवेलियन रास्ता दिखा दिया। इसके बाद रिकेलटन के छक्के लगाने शुरू किए, लेकिन ब्रैड इवान्स ने उन्हें 31 के स्कोर पर चलता किया। एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 ओवर में 43 पर 3 विकेट हो गया था। इसके बाद मिलर और ब्रेविस ने अच्छी साझेदारी की।

ब्रेविस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पेश की और 18 गेंदों में 42 रन ठोक डाले। यहां से दक्षिण अफ्रीका की जीत आसान लग रही थी, लेकिन ने मुजरबानी ने मिलर को आउट कर ज़िम्बाब्वे की वापसी कराने की कोशीश की। उसके बाद रज़ा ने ख़तरनाक दिख रहे ब्रेविस का विकेट निकालकर मैच में थोड़ा रोमांच भरा। यहां से दक्षिण अफ्रीका सतर्क हो गया। यहां से स्ट्ब्स और लिन्डे 1-1 रन जोड़कर 17.5 ओवरों में 154 का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहे। सिकंदर रज़ा को 73 रन बनाने और 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। ऐसा बहुत कम होता है, कि हारने वाली टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच मिले।



