ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

  • भारत ने 20 ओवर में 256 रन बनाए
  • ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने जवाब में बनाए 184 रन

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली और स्‍कोरबोर्ड पर 256 रन जड़ दिए, वहीं ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी भारतीय गेंदबाजों की कम धुलाई नहीं की।

भारतीय बल्‍लेबाज जमकर बरसे

चेन्‍नई में खेले गए इस मुक़ाबले में ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने एक बार फि‍र टॉस जीता और गेंदबाजा का फ़ैसला लिया, लेकिन गेंदबाजी कुछ ख़ास नहीं रही और भारत ने ताबडतोड़ 256 रन बनाए। वेस्‍ट इंडीज के साथ भी जिम्‍बाब्‍वे ने टॉस जीतकर यही ग़लती की थी और वेस्‍ट इंडीज ने 254 रन बना डाले थे। सलामी बल्‍लेबाज अभि‍षेक शर्मा और इस मैच में खेल रहे संजु सैमसन ने आते ही छक्‍के-चौके लगाना शुरू कर दिया। पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 48 रन जोड़ दिए। उसके बाद किशन और अभि‍षेक के बीच 72 रन की साझेदारी हुई ।

अभि‍षेक शर्मा ने फ़ॉर्म में वापसी करते हुए 55 रन बनाए, वहीं सैमसन ने 24, कप्‍तान सूर्यकुमार ने 33, किशन ने 38 और तिलक वर्मा ने भी वापसी करते हुए 44 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 23 गेंदों में 50 रन बनाए। ज़‍िम्‍बाब्‍वे की गेंदबाजी को भारतीय बल्‍लेबाजों के सामने काफ़ी संघर्ष करना पड़ा और भारत के केवल 4 विकेट ही गिरा पाए।

लगा भारत आसानी से जीत जाएगी, मगर ब्रायन बेनेट छाए रहे

जब ज़‍िम्‍बाब्‍वे 257 जैसे पहाड़ लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी तब लगा की भारत जल्‍दी ही मैच को ख़त्‍म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी धैर्य के साथ बल्‍लेबाजी की और मुख्‍य गेंदबाजों की भी परिक्षा ली। ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। कप्‍तान सिंकदर रज़ा और ब्रायन बेनेट के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। ज़‍िम्‍बाब्‍वे की बल्‍लेबाजी में ब्रायन बेनेट छाए रहे और पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर जमें रहे। उन्‍होनें 59 गेंदों में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। सिकंदर रज़ा ने 31 रन बनाए। ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने 20 ओवर खेलकर 6 विकेट पर 184 रन बनाए और भारत ने यह मैच 72 रन से जीत लिया। भारत ने अपनी पारी में 17, तो वहीं ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने 11 छक्‍के लगाए।

गेंदबाजी में बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला,वहीं वरुण चक्रवर्ती अपने 4 ओवर में 1 विकेट ही ले पाए। शि‍वम दुबे ने सबसे ख़राब गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 46 रन दिए और 1 विकेट लिया। सबसे किफ़ायती गेंदबाजी अर्शदीप की रही, जिन्‍होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को 50 रन की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।   

वेस्‍टइंडीज से जीतना होगा

इस जीत के साथ भारत को सेमीफ़ाइलन में वेस्‍टइंडीज को हराना ही होगा, जीतने वाली टीम को सेमीफ़ाइनल का टिकट मिलेगा। साउथ अफ्रीका ग्रप में 4 अंकों के साथ सेमीफ़ाइलन में पहुंच गई है, वहीं भारत और वेस्‍टइंडीज ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराकर 2 अंक हासिल कर लिए हैं। भारत भी अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार गई थी। ज़‍िम्‍बाब्‍वे दो हार के साथ विश्‍वकप सेमीफ़ाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वेस्‍टइंडीज का रन-रेट भारत से अच्‍छा है और अगर बारिश के कारण मैच मे बाधा आती है, तो वेस्‍टइंडीज सेमीफ़ाइनल के लिए क्‍वॉलिफ़ाइ कर जाएगी।     

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

सेल्‍टोस की मांग को देखते हुए इस गाड़ी को नए-नए अपडेट्स के साथ बाज़ार में पेश किया जाता रहा है। हाल ही में किआ सेल्‍टोस को एक बार फि‍र नए अवतार में पेश किया गया है।

Send Us A Message