ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: न्‍यूज़ीलैंड ने हाथ में आया मैच गंवाया

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 इ्रंग्‍लैंड बनाम न्‍यूज़ीलैंड का मुक़ाबला काफ़ी रोमांचक रहा, जहां 17 ओवर तक लगा की न्‍यूज़ीलैंड अब यहां से आराम से जीत जाएगा, लेकिन हुआ कुछ और ही।

  • इंग्‍लैंड ने सुपर 8 में जीते अपने सभी मैच
  • अच्‍छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई न्‍यूज़ीलैंड

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूज़ीलैंड का मुक़ाबला काफ़ी रोमांचक रहा, जहां 17 ओवर तक लगा की न्‍यूज़ीलैंड अब यहां से आराम से जीत जाएगा, लेकिन कप्‍तान सैंटनर ने 18वां ओवर ग्‍लेन फ़‍िलिप्‍स को दिया और यही मैच का टर्निंग प्‍वॉइंट बन गया। उनके एक ही ओवर में 22 रन जड़कर इंग्‍लैंड ने इस मैच में वापसी की।

अच्‍छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं मिला न्‍यूज़ीलैंड को

कोलंबो में खेले गए इस मुक़ाबले में न्‍यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फ़ैसला लिया। न्‍यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी रही और टिम शिफ़र्ट (35) और फ़‍िन ऐलन (29) ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 64 रन जोड़ दिए, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद न्‍यूज़ीलैंड की बल्‍लेबाजी लड़खडा गई। न्‍यूज़ीलैंड के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ग्‍लेन फ़‍िलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और 39 रन का योगदान दिया। न्‍यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए, लेकिन जैसी शुरुआत हुई थी, उसे देखते हुए एक समय यह स्‍कोर 190 तक लग रहा था।

इंग्‍लैंड के सभी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। आदिल रशि‍द, विल जैक्‍स और रेहान अहमद को जहां 2-2 विकेट मिले, वहीं डॉसन को 1 विकेट मिला।

इंग्‍लैंड के लिए आसान नहीं था लक्ष्‍य

160 रन के लक्ष्‍य का पीछा करना इंग्‍लैंड के लिए आसान नहीं रहा और 2 रन पर ही 2 विकेट गिर गए। इसके बाद पिछले मैच के शतकवीर कप्‍तान हैरी ब्रूक और जेकब बेथेल ने संभलकर बल्‍लेबाजी करते हुए 48 रन की साझेदारी की। ब्रूक (26) के आउट होने के बाद बेथेल (21) भी जल्‍दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैम करन और टॉम बैन्‍टन ने मोर्चा संभाला और 42 रन की अहम साझेदारी की। एक समय इंग्‍लैंड का स्‍कोर 17 ओवर में 117 पर 6 विकेट था और उसके सभी मुख्‍य बल्‍लेबाज आउट हो गए थे। उसे 18 गेंदों में 43 रन बनाने थे और लग नहीं रहा था, कि इंग्‍लैंड यहां से जीत पाएगी।

फ़‍िलिप्‍स को गेंद देना पड़ा महंगा

न्‍यूज़ीलैंड के कप्‍तान सैंटनर का 18वां ओवर ग्‍लेन फ़‍िलिप्‍स को देना महंगा पड़ गया और उस ओवर 22 रन आने से इंग्‍लैंड को जीत दिखने लगी। 19वें ओवर में वो स्‍वयं गेंदबाती करने आ गए और उन्‍होंने ने भी अपने ओवर में 16 रन दे दिए। अब यहां से इंग्‍लैंड को आख़‍िरी ओवर में मात्र 5 रन बनाने थे, जिसे उसने 3 गेंद शेष रहते बना लिया। सैंटनर की यहां ग़लती मानी जाएगी, क्‍योंकि उनके मुख्‍य गेंदबाज हेनरी और फ़र्गुसन के 2-2 ओवर बचे थे। वो उनसे गेंदबाजी करा सकते थे, जो हो सकता है, कि परिणाम कुछ और होता।

न्‍यूज़ीलैंड की गेंदबाजी 17 ओवर तक ज़बरदस्‍त रही और इंग्‍लैंड को इस मैच में पछाड़ दिया था। न्‍यूज़ीलैंड की तरफ़ से रचिन रविंद्र ने 4 ओवर में 19 देकर 3 विकेट लिया। इसके अलावा हेनरी, फ़र्गुसन और फ़‍िलिप्‍स को 1-1 विकेट लिए। विल जैक्‍स को जीत की दहलीज तक पहुंचाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

क्‍या होगा सेमीफ़ाइनल की रेस में?

इस हार के बाद न्‍यूज़ीलैंड के सिर्फ़ 3 अंक ही हैं। उसका पहला मैच पाकिस्‍तान से बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्‍तान को अभी श्रीलंका से खेलना हैं, अगर वो जीत जाता है, तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे। यहां गौर करने वाली बात यह है, कि पाकिस्‍तान का रन रेट न्‍यूज़ीलैंड की तुलना में ख़राब है, इसलिए सिर्फ़ जीतना काफ़ी नहीं होगा। श्रीलंका के लिए यह एक औपचारिक मैच है, वह पहले ही विश्‍वकप से बाहर हो गई है, लेकिन वो जीत के साथ इस विश्‍वकप की विदाई चाहेगी। इंग्‍लैंड सुपर 8 के तीनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफ़ाइनल में स्‍थान बना चुका है।   

More Posts

भारत और इज़रायल में हुए समझौते की टॉप 10 ख़ास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह इज़रायल दौरा कई मायनों में ख़ास रहा और इसे कई चीज़ो के लिए याद किया जाएगा।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

Send Us A Message