ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

  • 177 के लक्ष्‍य को 9 विकेट से जीता
  • मार्करम की कप्‍तानी और तुफ़ानी पारी

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए। इसके परे कप्‍तान मार्करम ने एक बार फ‍िर बल्‍लेबाजी में जलवा बिखेरते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

वेस्‍टइंडीज की लड़खड़ाती बल्‍लेबाजी

अहमदाबाद में खेले गए इस मुक़ाबले में दक्षि‍ण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजा का फ़ैसला लेते हुए वेस्‍टइंडीज के 83 रन पर ही 7 विकेट गिरा दिए थे, वो तो भला हो जेसन होल्‍डर और रोमारियो शैफ़र्ड का जिन्‍होंने 89 रन की साझेदारी कर टीम का स्‍कोर 8 विकेट पर 176 पहुंचा दिया। ऊपर के बल्‍लेबाज जहां कुछ नहीं कर सके, वहीं आठवें विकेट की साझेदारी ने वेस्‍टइंडीज को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। होल्‍डर ने जहां 49 रन बनाए, वहीं शैफ़र्ड ने 52 रन की शानदार पारी खेली।

दक्षि‍ण अफ्रीका की गेंदबाजी में लुंगी एनगीडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं रबाडा को दो और बॉस्‍च को 2 विकेट मिले। महाराज और यान्‍सेन की जमकर पिटाई हुई और कोई विकेट नहीं मिला।

पहले विकेट की साझेदारी ने वेस्‍टइंडीज़ को किया हताश

177 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने आते ही ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करना शुरू कर दिया और पहले विकेट के लिए कप्‍तान मार्करम और डि कॉक ने 8 ओवर में 95 रन की साझेदारी कर वेस्‍टइंडीज़ को इस मैच से बाहर कर दिया। डि कॉक के आउट होने के बाद मार्करम और रिकेलटन ने दुसरे विकेट के लिए नाबाद 82 रन की साझेदारी कर मैच को 16 ओवर और 1 गेंद में ही ख़त्‍म कर दिया और इस मैच को बड़ी आसानी से 9 विकेट से जीत लिया। डि कॉक ने जहां 24 गेंद में 47 रन बनाए, वहीं रेयान रिकेलटन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए।

पिछले परफ़ॉर्मेंस को देखते हुए यह वेस्‍टइंडीज की सबसे लचर गेंदबाजी थी। कोई भी ख़ास गेंदबाजी नहीं कर सका। रॉस्‍टन चेज़ को एक विकेट मिला। दक्षि‍ण अफ्रीका के कप्‍तान को 46 गेंदों में 82 रन की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

जो जीता वही सिकंदर

इस हार के साथ वेस्‍टइंडीज को सेमीफ़ाइलन में भारत को हराना ही होगा। इस मैच को जो जीतेगा वहीं सेमीफ़ाइनल में जाएगा। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप में 4 अंकों के साथ सेमीफ़ाइलन में प्रवेश कर लिया है, वहीं भारत और वेस्‍टइंडीज ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराकर 2 अंक हासिल कर लिए हैं। भारत भी अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से बूरी तरह हार गया था। ज़‍िम्‍बाब्‍वे दो हार के साथ विश्‍वकप सेमीफ़ाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वेस्‍टइंडीज का रन-रेट भारत से अच्‍छा है और अगर किसी कारण से मैच नहीं हुआ तो वेस्‍टइंडीज सेमीफ़ाइनल के लिए क्‍वॉलिफ़ाइ कर जाएगी।     

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

सेल्‍टोस की मांग को देखते हुए इस गाड़ी को नए-नए अपडेट्स के साथ बाज़ार में पेश किया जाता रहा है। हाल ही में किआ सेल्‍टोस को एक बार फि‍र नए अवतार में पेश किया गया है।

Send Us A Message