- 5 विकेट से जीता न्यज़ीलैंड, शीफ़र्ट ने खेली 65 रन की पारी
- गुल्बदीन ने ताबड़तोड़ बनाए 63 रन
चेन्नई में खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच में मुक़ाबले में अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला किया और फ़ैसले को सही साबित करते हुए अफ़गानिस्तान की शुरूआत काफ़ी अच्छी रही और उन्होंने 5 ओवर में बिना किसी नुक्सान के 35 रन बना लिए थे। उसके बाद कप्तान सेंटनर ने गेंदबाजी का ज़िम्मा फ़र्गुसन को दिया और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर ज़ादरान और गुरबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
अटल और गुल्बदीन के बीच ज़बरदस्त साझेदारी
44 पर दो विकेट गिरने के बाद अटल और गुल्बदीन ने 79 रन की साझेदारी कर अफ़गानिस्तान की स्थिती मजबूत कर दी। गुल्बदीन ने ताबड़तोड़ 35 गेंद में 63 रन और अटल ने 29 रन की पारी खेली। उसके बाद रसूली, नबी और ओमरज़ई ने भी तेज़ पारी खेली और टीम का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 पहुंचा दिया। फ़र्गुसन को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले।
रन का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरूआत ख़राब रही
183 रन का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ओवर में ही 14 के स्कोर पर 2 विकेट गवां दिए। दूसरे ओवर में मुजीब की गेंद ऐलेन और रचिन समझ नहीं पाए और 1 व 0 के स्कोर पर आउट हो गए।

ख़तरनाक दिखे शीफ़र्ट और फ़िलिप्स
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने जब 14 पर दो विकेट गवां दिए, तो हार का संकट टीम पर मंडराने लगा, लेकिन शीफ़र्ट और फ़िलिप्स ने ख़तरनाक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद में 74 रन की साझेदारी की। फ़िलिप्स जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 9 ओवर और 2 गेंदों में 88 रन तक पहुंचा गया था। फ़िलिप्स 25 गेंदों में 42 रन बना के आउट हुए।
न्यूज़ीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टिम शीफ़र्ट को मैन-ऑफ़-द मैच चुना गया। शीफ़र्ट ले 35 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। चैपमैन ने 28 और मिचेल ने 25 रन की पारी खेल कर न्यूज़ीलैंड को वर्ल्डकप में अपनी पहली जीत दिला दी। न्यूज़ीलैंड ने इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया। अफ़गानिस्तान की तरफ़ से मुजीब ने 2 विकेट चटकाए। आईसीसी टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की यह सबसे बड़ी जीत है। यह जीत इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि अफ़गानिस्तान अपनी करामाती स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इसमें मुजीब, राशिद ख़ान और नबी जैसे स्पिन गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें:
ICC T20 विश्वकप 2026 का शानदार आगाज़: रोमांच से भरे रहे पहले तीनों मैच



