Headlines

मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा: रूह कंपा देगी 11 लोगों की दर्दनाक मौत

हादसा इतना भीषण था, कि कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
  • कार में जिंदा जलने से हुई मौत
  • ट्रक का ब्रेक हुआ फ़ेल

मिर्ज़ापुर जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था, कि कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मिर्ज़ापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़का मोड़ घुमान के पास हुआ।

ट्रक का ब्रेक हुआ फ़ेल

मध्य प्रदेश की ओर से एक ट्रक आ रही थी, जिसका ब्रेक फ़ेल हो गया था और उसने पीछे से आ रही बोलेरो, स्विफ़्ट डिज़ायर और एक ट्रेलर को ज़बरदस्‍त टक्कर मारी। टक्कर इतनी ख़तरनाक थी, कि बोलेरो और स्विफ़्ट डिज़ायर में तुरंत आग लग गई। आग लगने से उसमें सावर लोग अंदर ही फ़ंस गए और ज़‍िंदा जलने से उनकी मौत हो गई।

बच्‍चे भी थे गाड़ी में

इस हादसे के दौरान बोलेरो में सवार 9 लोग सवार थे, जिसमें 4 बच्चे मौजूद थे, जिनकी मौक़े पर ही जलने से मौत हो गई। साथ ही स्विफ़्ट कार के ड्राइवर का शव गाड़ी में ही फ़ंस गया। इसके अलावा ट्रक चालक की भी इस टक्‍कर में घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई।

Aparna Rajat, Superintendent of Police, Mirzapur

होगी सभी पहलुओं की जांच

इस हादसे की ख़बर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत के अनुसार हादसा अत्यंत दर्दनाक है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

More Posts

हिमाचल के साच पास में भारी बर्फबारी, पांगी घाटी से कटा संपर्क

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताज़ा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चंबा जिले के साच पास में हुई बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, मिनी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 17 घायल

बस में बैठे सभी यात्री खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे भोपाल से रवाना हुए थे। कोटा से 35 किलोमीटर दूर हुआ हादसा।

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: एक कत्ल, कई सवाल… आख़‍िर क्या खोया, क्या पाया?

आपको किसी के साथ नहीं रहना, तो खुलकर बोलो, लेकिन हत्‍या मत करो, उससे कुछ हासिल नहीं होता, लेकिन जेल के दरवाज़े ज़रूर खुल जाते हैं।

CJP Protest: पहले हिरासत, फिर तिहाड़ जेल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़ की मांग पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

CJP नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़ की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बिना अनुमति प्रवेश और बॉन्ड की शर्तें तोड़ने के आरोप में सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया।

Send Us A Message