Headlines

कौन होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, कब से संभालेंगे कार्यभार?

जनरल उपेंद्र द्विवेदी हो रहे हैं सेवानिवृत्त

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस समय भारतीय सेना में धीरज सेठ लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं और वो जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह 30 जून को सेनाध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।     

NDA के हैं पूर्व छात्र हैं धीरज सेठ

लेफ़्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। बता दें, कि धीरज सेठ ने दिसंबर 1986 में सेना की ‘आर्मर्ड कॉर्प्स’ में कमीशन मिला था। उन्हें सैन्‍य अभियान, रणनीतिक, क्षमता बढाने और संस्थागत क्षेत्रों में काफ़ी अनुभव हासिल है। लगभग 4 दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य करियर में उन्‍होंने भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और  दीर्घकालीन परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कौन-कौन से रेजिमेंट की कमान संभाल चुके हैं धीरज सेठ

धीरज सेठ ने प्रत्‍येक स्तर पर कमान संभाली है, जिसके अंतर्गत रेगिस्तानी क्षेत्र के ‘आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे में ‘आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी बल की कमान संभाली है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर धीरज सेठ ने भारतीय सेना की प्रमुख आक्रमण यूनिट में से एक सुदर्शन चक्र कोर की भी कमान संभाली। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभियानों में जनरल ऑफ़‍िसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पेरिस में सम्मानित कमांड एंड स्टाफ़ कोर्स में भी भाग लिया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message