कांग्रेस का देशप्रेम AI इम्‍पैक्‍ट समिट में हुआ अर्धनंग

बड़े ही शर्म की बात है, कि कांग्रेस आज अपना भड़ास निकालने के लिए विश्‍व मंच पर भी देश का सर झुकाने से भी नहीं चूक रही। AI इम्‍पैक्‍ट समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनंग प्रदर्शन इसका उदाहरण है।

  • AI इम्‍पैक्‍ट समिट में आकर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • विश्‍वभर से आए थे टेक दिग्‍गज

दो घटनाओं ने किया सर नीचा

AI इम्‍पैक्‍ट समिट में दो घटनाओं ने देश का सर शर्म से झुका दिया है। विश्‍वभर के दिग्‍गत जब इस समिट में हिस्‍सा लेने आए होंगे, तो उन्‍होंने भी भारत के बारे में बुहत कुछ अच्‍छा सोचा होगा, लेकिन जिस तरह से वहां यूथ कांग्रेस ने अर्धनंग होके प्रदर्शन किया और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के झूठ ने इस AI इम्‍पैक्‍ट समिट की चमक को फ़ीका कर दिया है।

इस तरह से प्रदर्शन करना बेशर्मी है

भारत एक लोकतांत्रि‍क देश है यहां सबको अपनी बातें रखने का अधिकार है। प्रश्‍न करिए, प्रदर्शन भी करिए, लेकिन इतने बड़े मंच पर जहां भारत देश की शाख धूमिल होती है, वहां जाकर शर्ट खोलकर प्रदर्शन करना शोभा नहीं देता। यह करके कांग्रेस ने अपने ही देश का नाम ख़राब करने का काम किया है। समझ नहीं आता, कि कांग्रेस का मतभेद अगर भाजपा से है, तो देश को शर्मसार क्‍यों करना। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है, कि कांग्रेस का देशप्रेम महज दिखावा है। उन्‍हें तो बस एनडीए की सरकार को नीचा दिखाना है और उसके लिए वो भारत देश को भी नीचा दिखाने से नहीं चूकेंगे।

जब पानी सर से ऊपर निकल जाए

आज संसद में क्‍या हो रहा है, अगर वो लोकतंत्र का मंदिर है, तो हमें मंदिर की गरिमा बनाए रखने की ज़रूरत है। इस तरह हंगामा करके कांग्रेस और विपक्ष क्‍या जताना चाहती है, कि हमें जनता के लिए बहुत कष्‍ट हो रहा है। जनता सब जानती है, इसलिए सत्‍ता आपके ढीले हाथों में नहीं दे रही है। सत्‍ता संभानले के लिए देश को समझना होगा, यहां तक, कि जनता को समझना होगा। ये वही जनता है, जो किसी ज़माने में आप लोगों को वोट देकर जीताती भी आई है, लेकिन जब पानी सर से ऊपर निकल जाए, तब जनता बदलाव चाहती है। यही बदलाव अब देश में दिख रहा है और आपको चिढ़ हो रही है।

बजट हो, ट्रेड डील हो या फ्री-ट्रेड-एग्रीमेंट आपको सब में आपत्‍ती होती है, जैसा कुछ अच्‍छा हो ही नहीं रहा और अब एआई इम्‍पैक्‍ट समिट में आपने भाजपा ही नहीं देश का नाम भी ख़राब करने की कोशीश की है। यह कतई देश को बर्दास्‍त नहीं होगा। यहां तक की विदेशों में भी जाकर भारत के लोकतंत्र पर निशाना साधते हुए देश का नाम नीचा करने की भी कोशीश हमेंशा से होती रही है।

देश को निशाना मत बनाइए

अगर कांग्रेस को भाजपा से मतभेद है, तो प्रदर्शन करने के और भी जगह हो सकते थे, लेकिन भारत मंडपम का चुनाव देश को शर्मिंदा करता है। आपका मतभेद किसी पार्टी से हो सकता है और आप उस पर सवाल कर सकते हैं, लेकिन देश से नाराज़गी आपके भविष्‍य को और भी अंधकार में डाल सकती है। ऐसा घि‍नौना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस पार्टी उनका बचाव कर रही है, तो इससे पता चलता है, कि उनको अपने विचारों पर दोबारा सोच-विचार करने की ज़रूरत है। इस घटना ने किसी ज़माने में देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस को छोटा बना दिया है। यह वही पार्टी है, जिसमें सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जैसे लौह पुरुष का नाम भी जुड़ा हुआ है।   

तस्‍वीर: PIB India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्‍या कहा?

इस घटना के बाद नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखे वार करते हुए कहा, कि जब कांग्रेस पहले से ही नंगी है, तो उसे ऐसे प्रदर्शन से परहेज करना चाहिए। उन्‍होंने कहा, कि देश की बड़ी पार्टी विचारों से भी दिवालिया होती जा रही है। देश की बेइज्‍जती करने वालों के साथ ये हमेशा खड़े रहते हैं। कांग्रेस को दरिद्र पार्टी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कि ये पार्टी आज देश के लिए बोझ बन गई है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कि आप संसद में महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्‍जा करना चाहते हैं। इससे आप कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के लिए देश की जनता का विश्‍वास जीतना पड़ता है और जनता से प्रेम करने की ज़रूरत है।

तस्‍वीर का स्‍त्रोत: PIB India

More Posts

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।

Send Us A Message