Headlines

आज कहां-कहां हो रहे हैं चुनाव, कितनी सीटो पर है टक्‍कर, कितना चाहिए बहुमत?

इस वर्ष की शुरुआत से ही असम, केरलम, पुडुचेरी, पश्‍चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल बना रहा । ख़ासकर बंगाल चुनाव की चर्चा तो हमेशा पूरे देश में रहती है।
  • 5 में से 3 राज्‍यों में हो चुके हैं चुनाव
  • इस बार चुनाव में घुसपैठिए का मुद्दा सबसे बड़ा  

इस वर्ष की शुरुआत से ही असम, केरलम, पुडुचेरी, पश्‍चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल बना रहा । ख़ासकर बंगाल चुनाव की चर्चा तो हमेशा पूरे देश में रहती है, लेकिन इस बार बंगाल में SIR व घुसपैठिए जैसे मुद्दे बंगाल के अलावा पूरे देश में छाए रहे, इसलिए भी यहां बीजेपी और TMC के बीच चुनावी घमासान है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

असम में भाजपा और कांग्रेस की टक्‍कर

असम में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच टकरार देखी गई। मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सर्मा पर भ्रष्‍टाचार का आरोप हो या उनकी पत्‍नी पर तीन पासपोर्ट का मामला। ये दोनों ही बड़े मुद्दे असम में छाए रहे, लेकिन बीजेप यहां मजबूत पार्टी नज़र आती है। यहां भी घुसपैठिए का मुद्दा गरमाया रहा। यहां हिमंत बिस्‍वा सर्मा और गौरव गोगई आमने-सामने हैं।

पश्‍चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव शुरू

5 में से असम, केरलम और पुडुचेरी इन 3 राज्‍यों तो चुनाव संपन्‍न हो गए हैं। अब बारी है पश्‍चिम बंगाल और तमिलनाडु की। पश्‍चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव है, जिसमें 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। बंगाल में 294 सीटो की लड़ाई है, जिसमें से पहले चरण में 16 ज़‍िलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण में बाक़ी की सीटों पर 29 अप्रैल को चुनाव होगा। इस चुनाव में सबकी नज़रे भवानीपुर सीट पर है। बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषणा पत्र में किए कौन-से वादे?

तमिलनाडु में DMK से है टक्‍कर

तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को वोटिंग शुरू हो गई है। यहां 234 विधानसभा सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ी जा रही है। 234 में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्‍यकता होगी। इस समय तमिलनाडु में इस समय मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की सरकार है, जिसमें कांग्रेस गठबंधन में है। इस बार भी दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

तमिलनाडु में कितने किस पार्टी के साथ है बीजेपी

दूसरी तरफ़ भाजपा तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। NDA गठबंधन एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) के नतृत्‍व में भाजपा 27 सीटों पर और मुख्‍य पार्टी AIADMK, न 167 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message