- सन्यास के बाद रिलीज़ हुआ अरिजीत का पहला नया गाना
- शेखर रविजानी ने दिया है इस गाने का म्यूज़िक
अरिजीत सिंह का पहला स्वतंत्र गाना ‘रैना’
हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने के बाद अरिजीत सिंह ने अपना पहला गाना ‘रैना’ शेखर रविजानी के साथ रिलीज़ कर दिया है। फ़िल्मी दुनिया से परे यह उनका पहला स्वतंत्र गाना है। ‘गरुडा म्यूज़िक’ के अंतर्गत इस गाने को लॉन्च किया गया है। इस गाने का म्यूज़िक शेखर रविजानी ने दिया है, वहीं प्रिया सरैया ने इस गाने के बोल लिखे हैं।
सन्यास से दुखी थे फ़ैन्स
इस गाने के रिलीज़ होते ही अरिजीत सिंह के फ़ैन्स की प्रतिक्रिया भी आने लगी। अरिजीत सिंह के फ़ैन्स व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनके सन्यास से दुखी थे और उनकी वापसी की बात कर रहे थे। इस गाने के आने से फ़ैन्स के दिलों में ख़ुशी तो है ही, वहीं एक लंबे इंतज़ार के बाद जब एक लाज़वाब गायक की आवाज़ दोबारा कानों में स्पर्श करती है, तो वो अलग सुकून देती है। बता दें, कि इस गाने के रिलीज़ होते ही लोगों का प्यार लगातार इस गाने को मिल रहा है और फ़ैन्स अपनी प्रतिक्रिया लगातार जाहिर कर रहे हैं।
उठने लगे थे फ़िल्मी दुनिया पर सवाल
प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने के बाद फ़िल्मी दुनिया पर कई सवाल भी उठने लगे थे और फ़ैन्स तो यह भी कह रहे थे, कि इंडस्ट्री में सच्चे टैलेंट की कद्र नहीं की जाती। बाहर से आया हुआ आदमी संघर्ष के बाद वहां पहुंचता है, लेकिन कामयाबी के शिखर पर पहुंचकर भी वो खालीपन महसूस करता है। हालाकिं इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार उनके फ़ैसले के समर्थन में थे और कुछ ने कहा था, कि अरिजीत सिंह ऐसा मत करो वापस लौट आओ। आज के युग में फ़िल्मी दुनिया में अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का होना बेहद अहम है, क्योंकि जिस तरह से टैलेंट आज मंच ना पाकर लगातार मरता जा रहा है, वहीं ऐसे कलाकार जब आगे बढ़ते हैं, तो संघर्ष कर रहे लाखों कलाकरों की हिम्मत भी बनते हैं।

शिवरात्री में आया था अरिजीत का शिव भजन
इसके अलावा हाल ही में शिवरात्री के शुभ अवसर पर अरिजीत का गाना ‘ओ शिव मेरे’ भी लॉन्च हुआ था और लोगों को काफ़ी पसंद आया था। इसके अलावा हाल ही में रिलीज़ हुई आमिर ख़ान प्रोडक्शन तले बनी रोमैंटिक ड्रामा मूवी ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक भी अरिजीत सिंह ने गाया है। यह फ़िल्म उनके बेटे जुनैद की है और इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है।
अरिजीत सिंह के सन्यास से जुड़ा लेख और पूरा विश्लेषण आप जागरुुक राष्ट्र में पढ़ सकते हैं। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘Raina’ Song Photo: @garuudaamusiic
‘O Shiv Mere Photo’: @KKR-RabbiDhun



