2026 टाटा पंच की डिलिवरी देशभर में शुरू,  इसमें है वॉइस असिस्‍टेड इलेक्‍ट्रि‍क सनरूफ़

  • इसकी शुरुआती क़ीमत है 5.59 लाख रुपये
  • आठ वेरीएंट्स में बेची जा रही है

टाटा ने पिछले महीने पंच को नए अवतार में लॉन्‍च किया था। इस नए अवतार वाली टाटा पंच की क़ीमत 5.59 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) से शुरू है। अब कंपनी ने इसकी डिलिवरी शुरू कर दी है। वर्ष 2021 में टाटा पंच पहली बार लॉन्‍च हुई थी और तब से इस गाड़ी को काफ़ी अच्‍छी प्रतिक्रिया मिलती रही है। यही कारण है, कि कंपनी इस गाड़ी को लगातार अपडेट करती आई है।

नए और आकर्षक फ़ीचर्स

टाटा पंच फ़ेसलिफ़्ट में कई नए और आकर्षक अपडेट्स किए हैं। 2026 पंच के इंटीरियर में दोहरे रंग के प्रीमियम डैश डिज़ाइन को शामिल किया गया है। इस गाड़ी में पहले से ज़्यादा स्‍पेस है और पहले से अधिक आरामदायक भी है। 2026 टाटा पंच में 7-इंच का एचडी डिजिटल क्‍लस्‍टर, वायरलैस कनेक्‍टिविटी के साथ 10-इंच का एचडी इंफोटेन्‍मेंट सिस्‍टम, क्‍यूआई सपोर्ट के साथ वायरलेस स्‍मार्टफ़ोन चार्जर, वॉइस असिस्‍टेड इलेक्‍ट्रि‍क सनरूफ़ और चार स्‍पीकर्स व चार ट्विटर्स जैसे आकर्षक फ़ीचर्स मौजूद हैं। पंच फ़ेसलिफ़्ट में 90-डिग्री तक खुलने वाले दरवाज़े, ऑटो फ़ोल्‍ड होने वाले ओआरवीएम्‍स दिए गए हैं। नई पंच में वॉइस असिस्‍टेड इलेक्‍ट्रि‍क सनरूफ़ भी मौजूद है।

इंजन विकल्‍प

टाटा पंच फ़ेसलिफ़्ट तीन तरह के इंजन मौजूद हैं। यह 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है, दूसरा 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्‍ड पेट्रोल इंजन है। इसके अलावा इसमें सीएनजी का विकल्‍प भी दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन आई-सीएनजी इंजन है। 2026 पंच में पांच व छह-स्‍पीड मैनुअल और पांच-स्‍पीड के ट्रैंस्‍मिशन विकल्‍प मौजूद हैं। इसमें ईको व सिटी के दो मल्‍टी ड्राइव मोड्स की सुविधा दी गई है।      

वेरीएंट्स और रंग विकल्‍प

2026 पंच स्‍मार्ट, प्‍योर, प्‍योर प्‍लस, प्‍योर एस, एड्वेंचर, एड्वेंचर एस, अकम्‍प्‍लिश्‍ड और अकम्‍प्‍लिश्‍ड प्‍लस एस के आठ वेरिऐंट्स में उपलब्‍घ है। इसे ग्राहक प्रीस्‍टिन वाइट, डेटोना ग्रे, बेंगल रॉज, कूर्ग क्‍लाउड, कैरेमल और सियांटाफ़‍िक के छह रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं।    

टाटा पंच की ज़्यादा जानकारी के लिए यहां क्‍लिक करें

यह भी पढें:

महिंद्रा की थार रॉक्‍स अब नए अवतार में हुई लॉन्‍च, जानें क्‍या है इस गाड़ी में ख़ास?

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी, ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने भी दिखाया दम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए ज़‍िम्‍बाब्‍वे को हराना बेहद ज़रूरी था। इसी सोच के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका के आगे फ़ीका पड़ा वेस्‍टइंडीज़

T20 वर्ल्‍ड कप में लगातार जीतती आ रही वेस्‍टइंडीज़ का जब दक्षि‍ण अफ्रीका से सामना हुआ, तो उसकी एक नहीं चली। बल्‍लेबाजी जहां लड़खड़ाई, वहीं गेंदबाजी करने में भी पसीने छूट गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा: दोस्‍ती, सम्‍मान और भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया, इससे ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री की लोकप्र‍ियता को पता चलता है, बल्‍कि यह भी पता चलता है, कि आज भारत विश्‍व में एक ताक़त के रूप में ऊभर रहा है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: श्रीलंका की एक और बड़ी हार, विश्‍वकप से बाहर

श्रीलंका सुपर 8 के दोनों मुक़ाबले में फ़‍िसड्डी साबित हुई, यहीं कारण है, कि उसे अपनी ही धरती पर विश्‍व कप से बाहर होना पड़ा।

Send Us A Message